शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

 Shanivar Ke Upay in hindi: शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय, Shanivar Ke totake


  आज हम जानेगे की रूठे हुए शनि देव को मनाने के लिए हमे शनिवार के दिन ऐसे कौनसे  उपायकरने चाहिये की शनी देवता हम पर प्रसन्न हो जाए.


Shanivar Ke Upay in hindi: हमारे पुराणों के अनुसार शनि देव को सूर्यपुत्र और कर्म फल दाता कहा जाता है। अपने स्वभाव से कठोर होने के कारण शनि जातको को उनके बुरे काम और कर्मों के लिहाज से दंड प्रदान करते हैं। इसीलिए शनि की ढैया या फिर साढ़ेसाती से प्रभावित लोग परेशान ही रहते हैं।

जब शनि देवता अशुभ फल प्रदान करते हैं तो इंसान का बुरा समय शुरू हो जाता है। इसीलिए हमारे धर्म पुराणो में शनिवार का दिन शनि प्रभाव को सकारात्मक करने के लिए उपयुक्त बताया गया है।

शनिवार को शनि देव का दिन होता है। इस दिन के लिये कुछ उपाय बताए गए हैं जिससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। तो चलिए आगे जानते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय-

शनिदेवता को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के उपाय, Shanivar Ke Upay in hindi

1. शनिवार को लोहा, छाता, काली वस्तुएं, उड़द की दाल, चमड़े के जूते आदि जैसे चीजें की खरीदारी करने से बचे । साथ ही यह भी कहा जाता है कि काले रंग की चीजें खरीदने पर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ता है।

2. शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल का दीपक जला दे। इसी के साथ ही काली उड़द या फिर काले तिल भी शनिदेव को अर्पित करें।

3. शनिवार को गरीब को दान करके या किसी जरूरतमंद की सहायता करने से भी शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और जातक को बहुत ही शुभ फल देते हैं।

4. इसके अलावा शनिवार को लोहे की कोई भी चीज जो कि शनि मंदिर में काम आए उसे मंदिर में दान कर देने पर भी शनिदेव अपना शुभ फल प्रदान कर आशिर्वाद डदेते हैं।

5. शनिवार के दिन जातक को सरसों के तेल की मालिश करके नहाना चाहिए।

6. शनिवार के दिन खास तौर पर को गेहूं पिसवाएं और उसी के साथ इसमे कुछ काले चने भी अवश्य मिला दें। इससे जातक को शनि देव से आर्थिक समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है।

7.  इसके अलावा शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीपक जलाना चाहिए।  क्योंकी ऐसा करने से भी शनि का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।

8. शनिवार को काली चींटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव का अशुभ प्रभाव दूर चला जाता है और परेशानी दूर होती है।

9.  वैसे यह भी कहा जाता है कि शनिवार के दिन बजरंगबली की भी पूजा करने पर भी  शनि देव शुभ फल से मुक्त कर देते हैं। दिन में जब भी हमे समय मिलता है हनुमान चालीसा या फिर बजरंग बाण का जाप कर लेना चहिए।

10. इसके अलावा जीन जाताको की जिंदगी पर शनि की ढैया चल रही है उन्हें हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

शनिवार ही नहीं किसी भी दिन झूठ बोलना, किसी को अपमानित करना, छल करना या फिर शराब पीना शुरू करना किसी को भी क्रोधित कर देता है। इसीलिए अगर आप यह चाहते है की आप पर शनि का वरदान बना रहे ओर आप शनी देवता का शुभ फल प्राप्त करना चाहते है तो इन सभी बुरे कामों से आपको बचना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि शनि देवता को शास्त्रो में कर्म प्रधान देवता कहा गया जाते।


दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने