सपने में खुद को मरा हुआ देखना Sapne mein khud Ko mara hua dekhna कैसा होता है

सपने में खुद को मरा हुआ देखना। Sapne mein khud Ko mara hua dekhna कैसा होता है

सपने में खुद को मरा हुआ देखना शुभ या अशुभ
अगर आप भी सपने में खुद को मरा हुआ पाते हैं तो ऐसे सपने किस ओर इशारा करते हैं आइए जानते हैं सपने शास्त्रों के अनुसार क्या होता है ऐसे सपनों का मतलब।

सपने में खुद को मरा हुआ देखना, सपने में पूर्वजों का आशिर्वाद लेना

सपने में खुद को मरा हुआ देखना

नींद में हमें सपने आना एक स्वभाविक प्रक्रिया है। वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो कुछ हमारे दिमाग में चल रहा होता है, वही हमें हमारे सपने में भी दिखाई देता है। हालांकि सपने के बारें स्वप्न शास्त्र यह कहता है कि सपनों का तालमेल हमारी असल जिंदगी से भी होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार मुत्यु से जुड़े हुए कुछ सपने हमें शुभ संकेत देते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

सपने में खुद को मरा हुआ देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई इंसान सपने में खुद को मरा हुआ देखता है तो यह सपना एक शुभ स्वप्न होता है। अगर किसी व्यक्ति को ऐसा सपना तो ये सपना  उसकी आयु में वृद्धि का संकेत देता है। साथ ही सपने खुद को मरा हुआ देखना ये सपना जीवन की जटिल समस्याओं के खत्म होने का भी संकेत देता है। इसके अलावा कई बार कुछ लोगों को  सपने में अपनों निकटतम लोगों या परिवारवालों की मौत होते हुए भी दिखाई देती हैं। ऐसा सपना देखते हैं कई लोग डर जाते हैं, लेकिन हकीकत तो यह है कि यह सपना बहुत ही शुभ माना जाता है। सपने में अपने ही प्रियजन की मौत देखना जीवन में नई शुरुआत का संकेत देता हैं।

सपने में पूर्वजों को आशीर्वाद लेना

यदि किसी व्यक्ति को ऐसा सपना आता है कि वह सपने में पूर्वजों का आशिर्वाद  लेता है तो यह सपना बहुत ही शुभ सपना होता है। ऐसा सपना आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने का संकेत देता हैं। 

सपने में मरा हुआ इंसान बार बार नजर आना

 कोई मरा हुआ इंसान बार-बार सपने में आ रहा है तो यह सपना कोई शुभ या अशुभ सपना नहीं बल्कि यह सपना हमें इस बात का संकेत देता है कि उस मृत व्यक्ति की कोई इच्छा अधूरी रह गई है। ऐसे में आपको उस व्यक्ति के लिए हवन, पूजा पाठ और  तर्पण आदि करना चाहिए।

सपने में शव को देखना

अगर कोई व्यक्ति सपने में  पूर्वज या प्रियजन दिखाई देते हैं और उन्हें कुछ अलग रूप में देखकर आप डर जाते हैं तो ऐसा सपना बड़ा हीं अशुभ माना जाता है। ऐसा सपना आपको भविष्य में होने वाले नुकसान का संकेत देता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति को सपने में किसी का शव दिखाई देता हैं तो यह शुभ सपना है। सपने में शव नजर आना इस बात का संकेत है कि आपका सितारा बुलंदियों पर हैं और बहुत ही जल्द आपकी किस्मत भी चमकने वाली है।



दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने