मछलियों को आटे की गोलियां देने के फायदे

 

मछलियों को आटे की गोलियां देने के फायदे

 

 

हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार हर एक पेड़ पौधे और जीव जंतुओं का हमारे जीवन में बड़ा महत्व रहता है। धर्म शास्त्रों में जीव जंतुओं के माध्यम से मनुष्य के जीवन की अनेक प्रकार की समस्याओं के समाधान के उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी मछलियों को दाना डालने से कहीं प्रकार के फायदे बताएं हैं, जिन्हें आजमाने से हम अपने जीवन की कहीं परेशानियों का हल पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं की मछलियों को दाना खिलाने से हमें क्या फायदा मिलता है। 

 


मछलियों को हमारे धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। मछलियों को हर रोज नियमित रूप से दाना डालना बहुत ही शुभ माना गया है। इसलिए मछलियों को शनि ग्रह से भी जोड़कर देखा गया है। हमारी पौराणिक कथाओं के मुताबिक एक बार धरती को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार धारण किया था यही वजह है की तब से लेकर आज तक मछलियों को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है।

 

 

मछलियों को दाना डालने से राहु केतु का प्रभाव कम होता है

 

मछलियों को शनि ग्रह से भी जोड़कर देखा जाता है। शनि ग्रह के अशुभ होने पर मछली को नित्य दाना डालने से सभी प्रकार की परेशानी दूर होती है। साथ ही यह भी मान्यता ही की मछलियों को रोजाना दाना खिलाने से कुंडली में बुरे ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी बहुत कम हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी मछली को दाना खिलाना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से जातक के घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं। मछलियों को दाना खिलाने से हमारे जिवन मे छाया ग्रह राहु और केतु का प्रभाव भी हमारे के जीवन से कम हो जाता है।

 

पितृ दोष दूर होता है

 

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष है तो उसे मछलियों को हर रोज दाना डालना चाहिए। इसके अलावा पितु दोष की पूजा के बाद आटे का एक पिंड लेकर उसका अंश जल में प्रवाहित करने का भी विधान बताया गया है। यह उपाय करने से पितृ दो से मुक्ति मिलती है और सारे बिगड़े हुए कम भी बनने लगते हैं

 

शनि ग्रह के प्रभाव से छुटकारा

 

इसके अलावा जिस व्यक्ति पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या चल रही है तो उसे एक कागज पर भगवान राम का नाम लिखकर आटा गूंथ लेना चाहिए। उस बाद शनिवार के दिन इस आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। ऐसा करने से जीवन पर छाया शनि देव का प्रभाव जल्द ही कम हो जाता है।

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने