अमेरिका का सबसे अमीर आदमी

 

 

अमेरिका का सबसे अमीर आदमी

 

 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अमेरिका का सबसे अमीर आदमी कौन है। हिंदुस्तान के सबसे अमीर आदमी साल 2022 में गौतम अडानी है। इसी प्रकार अब हम जानेंगे कि अमेरिका के सबसे अमीर आदमी कौन है।

 

अमेरिका का सबसे अमीर आदमी

Forbes World’s Billionaires List 2022 के अनुसार टेस्ला के मालिक एलन मस्क अमेरिका के सबसे अमीर आदमी है। सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि अपनी संपत्ति के कारण एलोन मस्क दुनिया के 20 सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं। हम आगे आपको एलोन मस्क इसे लेकर अमेरिका में जितने भी अमीर लोग हैं उनके बारे में जानकारी देते हैं।

एलन मस्क

 

अमेरिका के एलन मस्क इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक हैं। Forbes 2022 की लिस्ट में उन्हें पूरे विश्व में अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पहले स्थान पर रखा गया है। इस अमेरिकी दिग्गज बिजनेस मेन की नेट वर्थ 219 बिलियन डॉलर है। एलोन मस्क अपनी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के माध्यम से पृथ्वी के ट्रांसपोर्टेशन में रेवोल्यूशन लाने के लिए भी काम कर रहे हैं।

जेफ बेजोस

Forbes 2022 के अनुसार अमेरिका और दुनिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर इंसान जैफ बेजॉस है। अमेजॉन कंपनी के मालिक और अमेरिकी उद्यमी जैफ बेजॉस अमेजॉन के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन है।

फोर्ब्स के डाटा के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 171 बिलियन डॉलर है। कोरोना में जैफ बेजॉस की कंपनी को अधिक फायदा हुआ क्योंकि उस दौर में ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन खरीदारी करने लगे थे।

 

बिल गेट्स

फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के मुताबिक अमेरिका की दिग्गज बिजनेसमैन बिल गेट्स अमेरिका के तीसरे और विश्व के चौथे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेस्ट एक लेखक भी है। फोर्ब्स 2022 के मुताबिक बिल की नेट वर्थ 129 बिलियन डॉलर है।

वॉरेन बफे

अमेरिकन बिजनेस मैन वॉरेन बफे अमेरिका के चौथे और विश्व के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 118 बिलियन डॉलर है। यह अमेरिकी बिजनेस मैन बर्कशायर हैथवे कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं।

लैरी पेज

अमेरिका के जाने माने कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी पेज सर्च इंजन गूगल के को-फाउंडर हैं। फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के मुताबिक लैरी अमेरिका के पांचवें और विश्व के छठे सबसे धनी व्यक्ति हैं। लैरी पेज की नेट वर्थ 111 बिलियन डॉलर है। लेरी ने साल 1998 में सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर सर्च इंजन गूगल की स्थापना की थी।

सर्गी ब्रिन

अमेरिकी बिजनेस मैन सर्गी ब्रिन एक कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं। लैरी पेज के साथ मिलकर ही अपनी पीएचडी के दौरान उन्होंने गूगल की स्थापना की थी। फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के मुताबिक वे अमेरिका के छठे और विश्व के सातवें सबसे अमीर इंसान हैं। फोर्ब्स 2022 के अनुसार सर्गी की नेट वर्थ 107 बिलियन डॉलर है।

लैरी एलिसन

फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के अनुसार अमेरिकी इन्वेस्टर लैरी एलिसन अमेरिका के सातवें और दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के अनुसार उनकी नेट वर्थ है 106 बिलियन डॉलर है। अमेरिकी नागरिक लैरी एलिसन ओरेकल कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी भी हैं।

माइकल ब्लूमबर्ग

फोर्ब्स 2022 के अनुसार माइकल रूबेन्स ब्लूमबर्ग अमेरिका के आठवें और दुनिया के बारहवें अमीर व्यक्ति हैं माइकल ब्लूमबर्ग एक अमेरिकी बिजनेसमैन और लेखक भी हैं। फोर्ब्स 2022 की अमीर व्यक्तियों की लिस्ट के अनुसार माइकल की नेट वर्थ 82 बिलियन डॉलर है। साथ ही वह ब्लूमबर्ग एल.पि. के को-फाउंडर और सीईओ भी हैं।

 

मार्क जुकरबर्ग

मार्क जुकरबर्ग को कौन नहीं जानता। यह अमेरिकी मीडिया मैग्नेट और इंटरनेट फोर्ब्स 2022 की अमीर व्यक्तियों की लिस्ट के मुताबिक अमेरिका के नौवें और दुनिया के पंद्रहवें सबसे अमीर इंसान हैं। मार्क जुकरबर्ग की नेट वर्थ 67.3 बिलियन डॉलर है। मार्क जुकरबर्ग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इसकी मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म के को फाउंडर के तौर पर जाना जाता है।

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने