ऐश्वर्या राय के कितने बच्चे हैं

 

ऐश्वर्या राय के कितने बच्चे हैं

 

ऐश्वर्या राय को कौन नहीं जानता। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड से लेकर पुरी दुनिया का एक जाना पहचाना नाम है। आज हम इस आर्टिकल में बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय के बच्चों के बारे में तो आपको बता दे कि 20 अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी की थी। अभिषेक बच्चन बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की एक ही बेटी है जिसका नाम आराध्य राय बच्चन है।

 

ऐश्वर्या राय के बारे में कुछ खास बातें

 

एक नंबर 1973 के बेंगलुरु कर्नाटक में जन्मे ऐश्वर्या राय के पिता का नाम कृष्णराज राय था जो पैसे से मरीन इंजीनियर और माता का नाम वृंदा राय जो एक लेखिका है। ऐश्‍वर्या राय की मातृ-भाषा तुलु है। इसके अलावा उन्हें मराठी,  कन्नड़, हिन्दी, अंग्रेजी और तमिल भाषाओं का भी अच्छा ज्ञान है। 

ऐश्‍वर्या राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश से की थी और बाद मे उनका परिवार मुंबई बस गया। मुंबई मे ही ऐश्वर्या ने शांता-क्रूज स्थित आर्य विद्या मंदिर और बाद मे डी जी रुपारेल कॉलेज, माटूंगा से पढा़ई की थी। 


पढा़ई के साथ-साथ ही उन्हें मॉडलिंग के भी प्रस्ताव आते रहे थे, और उन्होंने  मॉडलिंग भी की थी। ऐश्वर्या को मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव कैमलिन कंपनी की ओर से मिला तब वह सिर्फ नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो फूजी, कोक, और पेप्सी के विज्ञापन में नजर आईं। ऐश्‍वर्या की पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी है जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया था।
 
विश्‍व सुंदरी के बाद बनीं बॉलीवुड हीरोइन


साल 1994 में विश्‍व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद ऐश्‍वर्या राय की फिल्मी पारी भी हिट रही है। बॉलीवुड के हर बड़े कलाकार के साथ ऐश्‍वर्या की जोड़ी बनी और हिट भी रही। ऐश्‍वर्या की हिंदी फिल्मों की शुरुआत 'और प्यार हो गया' फिल्म से हुई थी इस फिल्म में उनके हीरो बॉबी देओल रहे थे। 

किंतु, साल 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लाप रही। उस बाद फिल्मी गलियारों में चर्चा होने लगी कि विश्‍व सुंदरी का खिताब जीतना एक बात है और फिल्मों की नायिका बनना दूसरी बात है। ऐसी आलोचना के बावजूद भी ऐश्वर्या ने हिम्मत नहीं हारी और तमिल फिल्म 'जींस' की थी। ऐश्वर्या की यह फिल्म सफल रही थी। बाद में इसी फिल्म का हिंदी रीमेक भी बना था। उस बाद साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'आ अब लौट चलें' भी ऐश्‍वर्या को हीरोइन का खिताब नहीं दिला पाईं।
  
ऐश्वर्या का शादी के बाद का फिल्मी सफर


20 अप्रैल,2007 में अभिषेक बच्चन के साथ शादी कर ली लेकिन उनका फिल्मी सफर चलता रहा। शादी के बाद रिलीज हुईं फिल्में साउथ की सुपरस्टार रजनीकांत संग “रोबोट”,'जोधा अकबर', 'सरकार राज', 'रावण', 'एक्‍शन रिप्ले' और 'गुजारिश' फिल्मों में ऐश्‍वर्या की भूमिका अलग-अलग रही थी। इन सभी में से कुछ फिल्में हिट तो कुछ फ्लॉप रही थी। 

जोधा अकबर और गुजारिश के लिए ऐश्‍वर्या को बेस्ट ऐक्ट्रस का अवॉर्ड मिला था। शादी और मां बनने के बाद भी ऐश्वर्या परदे पर नजर आईं हैं और सफल रही है। 

 

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने