बिहार में सबसे अमीर कौन है Richest Man of Bihar 2022

 बिहार में सबसे अमीर कौन है

इस साल Richest Man of Bihar 2022 का खिताब बिहार के अनिल अग्रवाल को मिला है। हमारे देश के बिहार राज्य के सबसे अमीर आदमी का नाम अनिल अग्रवाल हैं। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट जारी की थी। इन अमीर आदमियों की लिस्ट में बिहार के अनिल अग्रवाल का नाम सबसे पहले था। अनिल अग्रवाल से पहले बिहार के सबसे अमीर आदमी संप्रदा सिंह थे। लेकिन पिछले साल उनका देहांत हो चुका है, अब संप्रदा सिंह के बेटे और भाई एल्केन कंपनी का संचालन कर रहे हैं।

बिहार में सबसे अमीर कौन है

टॉप टेन रिचेस्ट मैन इन बिहार ( बिहार में सबसे अमीर कौन है) जैसे शब्दों को सर्च करते हुए आप बिहार के 10 अमीर आदमी के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़े। साथ ही आगे बढ़ने से पहले मैं आपको बिहार के सबसे अमीर आदमियों क पहले दो नाम के बारे में बता रहे हैं।

बिहार में सबसे अमीर कौन है?

संप्रदा सिंह और अनिल अग्रवाल बिहार के सबसे बड़े बिजनेसमैन है जिन्होंने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बिहार का नाम रोशन किया है।

1 –कौन है अनिल अग्रवाल ?

जानें बिहार के सबसे अमीर आदमी के बारे में

फोर्ब्स ने हाल ही में सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी की थी। 100 अमीर भारतीयों की इस लिस्ट में अनिल अग्रवाल को 41 वां स्थान मिला है। बिहार के अनिल अग्रवाल श्री अग्रवाल वेदांत रिसोर्सेस की संस्थापक और अध्यक्ष भी है।

बिहार के सबसे अमीर आदमी का जन्म पटना में हुआ था। अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांत रिसोर्सेज खनन से संबंधित है। वेदांत रिसोर्सेज का वैल्यू वर्तमान समय में 3.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।  

 

2 – जाने कौन है संप्रदा सिंह ?

 फोर्ब्स ने जारी की 100 अमीर भारतीयों का लिस्ट में संप्रदा सिंह को  42वां स्थान मिला है। श्री सिंह अल्केम लेब्रोटीज के संस्थापक व चेयरमैन संप्रदा सिंह 3.3 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। संप्रदा सिंह का जन्म बिहार के जहानाबाद जिला में हुआ था। पटना यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट रहें संप्रदा सिंह डॉक्टर बनना चाहते थे लेकिन यह मुमकिन नहीं हुआ फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी।

संप्रदा सिंह ने बिहार की राजधानी पटना में दवाई की दुकान शुरू करके अपना कारोबार शुरू किया और आज उनका दुनिया भर में नाम है। एल्केम लैबोरेट्रीज हमारे देश की पांचवी सबसे बड़ी दवाई बनाने वाली कंपनी है। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी फोर्ब्स द्वारा जारी इस लिस्ट में 45वें स्थान पर हैं। हमारे बिहार के संप्रदा सिंह ने अनिल अंबानी को भी दौलत के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

संप्रदा सिंह और अनिल अग्रवाल के अलावा बिहार के ऐसे और भी दिग्गज है जिन्होंने बिहार का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। चलिए आपको उनके बारे में भी जानकारी देते हैं।

3 – रविंद्र किशोर सिन्हा

बिहार के बक्सर जिले में जन्मे रविंद्र किशोर सिन्हा (आर के सिन्हा) एक जाना पहचाना नाम है। जिन्हें आज दुनिया और देशभर में हर कोई पहचानता हैं। रविंद्र किशोर सिन्हा (आर के सिन्हा) एक भारतीय पत्रकार, राजनीतिज्ञ, सामाजिक उद्यमी और सुरक्षा पेशेवर हैं।

4 – सुब्रतो रॉय

पिछले कुछ दिनों से सहारा इंडिया के मालिक सुब्रतो रॉय का नाम बड़ा ही चर्चा में रहा है दरअसल सुब्रतो रॉय भी बिहार की एक दिग्गज हस्ती माने जाते हैं।

बिहार के अररिया जिले में जन्मे सुब्रतो रॉय सहारा इंडिया के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। हमारे देश की बड़ी बड़ी कंपनियों में सहारा इंडिया का नाम भी शुमार है।

हमारे देश में एक समय ऐसा भी था जब भारतीय रेलवे के बाद सबसे ज्यादा लोगों को नौकरी देने का काम सहारा इंडिया ने  ही किया था। दुनिया के कुछ बड़े होटल्स जैसे कि न्यूयॉर्क के प्लाज़ा होटल, लंदन के ग्रोसवेनर हाउस, फोर्स इंडिया और आमी वैली सिटी आदि के मालिक है सहारा इंडिया के सुब्रतो रॉय।

5 – संजय कुमार झा

बिहार के भागलपुर जिले के संजय कुमार झा एक जाना पहचाना नाम है। संजय कुमार झा ग्लोबल फाउंड्री के सीईओ और मोटोरोला मोबिलिटी के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी हैं।

 


दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने