सपने में खुद को भागते और गिरते हुए देखना/ Sapne Mein khud Ko bhagate hue dekhna

सपने में खुद को भागते और गिरते हुए देखना/ Sapne Mein khud Ko bhagate hue dekhna


सपने एक ऐसी रहस्यमई और कुदरती क्रिया है जो हमें हमारे भविष्य का संकेत देते हैं। सपने ही हमें हमारी उलझनों और परेशानियों का हल भी बताते हैं। सपनों का मतलब हम समय रहते समझ लेते हैं तो कई परेशानियां मुसीबतें दूर हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि जब हम सो कर उठते हैं तो जो सपने हमें आते हैं उसे लेकर हम सोच में पड़ जाते हैं और सोचते रहते हैं कि आखिर इसका क्या मतलब हो सकता है। कई बार ऐसा होता है कि हम सपने में खुद को भागते हुए या ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं। इन सभी क्रियाओं के पीछे कुछ ना कुछ मतलब छुपा होता है तो चलिए आपको इन सपनों का मतलब बताते हैं।

सपने में खुद को भागते और गिरते हुए देखना


सपने में खुद को भागते हुए देखना(Sapne Mein khud Ko bhagate hue dekhna)

सोते हुए अगर आप ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आप किसी शख्स से बचकर भाग रहे हैं या फिर आप किसी अन्य कारण से भाग रहे हैं तो यह सपना अशुभ सपना है। इस सपने का मतलब यह होता है कि आप अपनी परेशानियों से भाग रहे हैं।अगर आप किसी शख्स से बचकर भाग रहे हैं तो इसका मतलब यह कि कोई आपके पीछे बहुत बड़ा षड्यंत्र रच रहा है। इसलिए जब भी आप ऐसा सपना देखे आपको सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा यूं ही डरकर भागते रहना आपके आत्मविश्वास की कमी को भी दर्शाता है।

सपने में उंचाई से गिरना(Sapne Mein unchai se girna)

सपने में अगर आप खुद को ऊंचाई से गिरता हुआ देखते हैं और गिरने के बाद खुद को दुखी महसूस करते हैं तो इसका मतलब यही कि आप पर कोई बहुत बड़ी परेशानी आने वाली है। इसके अलावा अगर आप ऊंचाई से गिरने पर खुश होते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप किसी बहुत बड़ी परेशानी से बाहर निकलने वाले हैं।

सपने में नदी में गिरते हुए देखना(Sapne Mein Nadi Mein girte hue dekhna)

सपने में अगर आप खुद को नदी में गिरते हुए देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना है। इस सपने का मतलब होता है कि आप जल्द ही कोई बहुत बड़ी मुसीबत में पढ़ने वाले हैं। आपको हर काम को बड़ी ही सजगता के साथ करना होगा।

सपने में खुद को रोते हुए देखना(Sapne Mein rote hue dekhna)

अगर आप सपने में खुद को रोता हुआ या चिल्लाता हुआ देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना है। इस सपने का मतलब होता है कि आप अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इस सपने का मतलब यह होता है कि आपको दुख, पीड़ा, बेचैनी और अवसाद जैसी भावनाएं अपने घेरे में लिए हुए हैं।


ऊपर बताए गए सपनों के मतलब को समझने के बाद आपको परेशानी से निकलने और उनका मुकाबला करने की तैयारी भी करनी चाहिए।

सपने में हवा में उड़ना(Sapne Mein hawa Mein udana)

जब आप ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आप खुद हवा में उड़ रहे हैं तो यह शुभ सपना है। सपने में खुद को हवा में उड़ता हुआ पाए तो समझ लीजिए कि जल्द ही आपकी कोई परेशानी दूर होने वाली है। इसके अलावा यह सपना इस बात का भी इशारा है कि आपको जल्दी बहुत सारी खुशियां मिलने वाली है। 

सपने में छत गिरते देखना(Sapne Mein chhat girte hue dekhna)

अगर आपको सपने में छत गिरती हुई नजर आती है तो यह सपना भी एक शुभ सपना है। जब भी आप सपने में छत को गिरता हुआ देखे तो आपको बिल्कुल भी परेशान होना नहीं चाहिए। इस सपने का संकेत यह है कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।


(डिसक्लेमर- इस आर्टिकल में लिखी में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी हम नहीं ले रहे है। विभिन्न ज्योतिषियों/माध्यमों/धर्मग्रंथों/पंचांग/मान्यताओं/ प्रवचनों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज आपको सूचना पहुंचाना ही है, इसके जातक इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी कदम की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)






दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने