प्रेग्नेंट लड़की के लिए गर्भवती महिला के लिए भोजन

Pregnant women food in Hindi: गर्भवती महिला के लिए भोजन

गर्भवती महिला के लिए कौन सा भोजन अच्छा रहेगा कौन सा भोजन रहेगा सेहत मन गर्भवती महिला के लिए प्रेग्नेंट महिलाएं किस तरह का भोजन करती है आइए जानते हैं

गर्भावस्था में महिलाओं को अपने अलावा अपने शरीर में पर रही एक नन्ही सी जान का भी ख्याल रखना होता है। वैसे महिलाओं की यह अवस्था ऐसी अवस्था होती है कि उस के गर्भावस्था के नौ महीने बिमारी की हालत में ही निकलते हैं। फिर भी अपनी और अपने बच्चे की सेहत का ख्याल रखते हुए महिला को चाहिए कि वह अपनी ख़ान पान की शैली पर भी ध्यान दें। तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि गर्भावस्था में महिलाओं (Pregnant women food) को कैसा और कौन सा भोजन लेना चाहिए।

कैल्शियम-

महिलाओं को गर्भावस्था में कैल्शियम (Calcium is important in pregnancy) की बहुत ही आवश्यकता होती है। गर्भवती महिला दूध और दूध से बने खाद्य (Milk and Milk products) पदार्थ से कैल्शियम प्राप्त कर सकती है। इसके अलावा कई सारी सब्जियां जैसे पालक, बथुआ, मेथी, आंवला, गाजर, चौलाई और सोयाबीन में भी कैल्यिशम भरपूर मात्रा में होता है।

महिलाओं के लिए भोजन

विटामिन डी-

हल्की हल्की धूप में बैठने या धूप में घूमने से प्राकृतिक रूप से विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी की पूर्ति से गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम की पाचन क्रिया संपन्न होती है।


आयरन-


हर महिला को गर्भावस्था में 40 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है। गर्भवती स्त्रियों को चाहिए कि वे मांस-मछली व अंडों का सेवन करें क्योंकि इन तत्वों से ही आयरन प्राप्त होता है। वैसे अगर कोई महिला मांसाहार पसंद नहीं करती तो वे फल-सब्जियों के सेवन से भी आयरन प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा विभिन्न दालों, अन्न, गुड़, अंजीर, खजूर और मेवों से भी आयरन मिलता है।


पालक


गर्भवती स्त्रियों को चाहिए की वे अपने भोजन पालक का जरूर ही इस्तेमाल करें क्योंकि में आयरन सबसे ज्‍यादा होता है। इस लिए पालक गर्भवती स्त्रियों के लिए भोजन की सूची में सबसे पहले होना चाहिए। पालक में कुछ ऐसे तत्व है कि 100 ग्राम पालक प्रतिदिन आयरन की 25 प्रतिशत, विटामिन सी की 47 प्रतिशत और विटामिन के की 40 प्रतिशत की पूर्ति करता है। साथ ही पालक की पत्तियों में विटामिन ए, फ्लेवोनाइड और बीटा-कैरोटिन भी भरपूर मात्रा में होता हैं। यह विटामिन बी कॉम्पलेक्स और फोलेट का भी काफी ही अच्छा स्त्रोत है। गर्भवती महिलाओं के भोजन (gharbhvati mahila ke lie Ahaar in hindi) में इसे अवश्य शामिल करना चाहिए है।

टमाटर


टमाटर विटामिन ए, सी, एंटी आक्सीडेंट, अल्फा और बीटा कैरोटिन का काफी ही अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर की हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी है। टमाटर में की सारे पोषक तत्व जैसे कि विटामिन बी कॉम्प्लेक्स मिनरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा टमाटर में लाइकोपीन होता है, लाइकोपीन व एंटीऑक्सीडेंट महिलाओं के लिए गर्भधारण में भी बहुत ही उपयोगी होते हैं।


चुकंदर-


गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन (Pregnant women food in Hindi) में चुकंदर का इस्तेमाल करना भी बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि कच्चा चुकंदर फोलेट का स्रोत होता है। इसके प्रति 100 ग्राम में 109 माइक्रो ग्राम फोलेट शामिल होता है जो कोशिका डीएनए और आरएनए के निर्माण के लिए बहुत ही जरूरी होता है। यह विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, कैरोटिनाइड्स और फ्लेवोनाइड्स का भी बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसमें भी आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो गर्भवती महिलाओं में बच्चे के विकास में काफी ही सहायक होता है। गर्भवती महिलाओं भोजन में चुकंदर का इस्तेमाल सलाद के रूप में गाजर, मूली, खीरे और पत्ता गोभी करें और कच्चा ही खाएं।


व्यायाम-


गर्भावस्था के महिनों में अगर गर्भवती महिला को आवश्यक पौष्टिक व संतुलित आहार नहीं मिलता तो उसका गर्भवस्थ शिशु भी पर्याप्त रूप से विकसित नहीं हो सकता । सामान्य स्त्री को प्राय: 1900 कैलोरी की जरूरत होती है, जबकि गर्भावस्था में 3200 कैलोरी की जरूरत होती है। गर्भवती महिलाओं को भोजन ( Pregnant women food in Hindi) के अलावा डॉक्टर की सलाह के अनुसार हलके व्यायाम भी करने चाहिए.


गर्भवती महिला का आहार भी पोषक तत्वों से भरपूर होना चाहिए। गर्भवती महिलाओं का आहार (gharbhvati mahila ke lie

Ahaar in hindi) ऐसा होना चाहिए जिसमें पौष्टिकता के सभी तत्व मौजूद हो। इसके साथ ही गर्भवती महिला के आहार में कच्चे फल व सब्जियां, ड्रायफ्रूट्स की भी पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए। गर्भवती महिलाओं के पोषण संबंधी जरूरतें किन आहार से पूरी होती है उसका संपूर्ण और छोटा सा विवरण निम्नवत है |


प्रोटीन-


गर्भवती स्त्रियों को प्रोटीन भी संतुलित मात्रा में मिलना बेहद ही जरूरी है। प्रोटीन की सबसे अधिक मात्रा अंडे, मांस, दूध, चिकन आदि में अधिक होता है। लेकिन यहां जिन महिलाओं को मांसाहार पसंद नहीं है तो वे शाकाहारी चीजें जैसे कि सोयाबीन व दालों से प्रोटीन प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा अंकुरित दालें मूंग, मोठ, चने आदि भी प्रोटीन का स्त्रोत हैं।



इसके अलावा महिलाओं गर्भावस्था के समय में सुबह-सायं पार्क में टहलने के लिए भी अवश्य जाए। सुबह की ताज़ा और शीतल शुद्ध वायु आपके शरीर में पहुंच कर आपको शक्ति और स्फूर्ति देगी और तनाव से भी मुक्त रखेंगी।


दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने