दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी सन 1858 में हुई सबसे बड़ी मक्खी की खोज

 

दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी

 

 

दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी

दोस्तों भगवान ने दुनिया में कई प्रकार के जीव जंतु बनाएं है। हम अपने आसपास कई सारे कीडे छ मकोड़े ,मक्खी- मच्छर से लेकर चिड़िया, कौवा, कबूतर, गाय, भैंस आदि पशु और पक्षी देखते रहते हैं लेकिन कभी क्या आपने कभी इस बारे में सोचा ही की इन सब में दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी कौन है और वह कहां पाई जाती है। तो चलिए हम आपकी इस उलझन को दूर कर देते हैं और बताते हैं की दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी कौन है और कहां पाई जाती है।

इंडोनेशिया में है सबसे बड़ी मक्खी

दोस्तों, आपको बता दे की साल 1981 के बाद इंडोनेशिया में नजर आईं थीं दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी। जब लोगों ने इस मक्खी को देखा तो उन्हें समझ में नहीं आया की यह कौन सा जीव है। कुछ देर बाद सोच विचार कर उसे जीव को देखने के बाद इस बात का अंदाजा हुआ की यह एक विशालकाय मक्खी है। दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी का नाम “वैलेस बी” है।

25 जनवरी 2019 को मिली थी यह मक्खी

शोधकर्ताओं के एक दल ने इंडोनेशिया में साल 1981 के बाद दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी देखी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मक्खी का आकार एक इंसान के अंगूठे के बराबर है। एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, नेचुरल हिस्ट्री के फोटोग्राफर क्ले बोल्ट, पक्षी विज्ञानी ग्लेन शिल्टन, व्यावहारिक पारिस्थितिक विज्ञानी सिमोन रॉबसन,  कीट वैज्ञानिक एली वीमैन और की टीम ने इस दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी को दोबारा 25 जनवरी 2019 को खोज निकाला  था और वैलेस के इस विशालकाय जीव की पहली तस्वीरें और वीडियो लिए थे।

सन 1858 में हुई सबसे बड़ी मक्खी की खोज

इन शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों की टीम ने इस मक्खी पर इंडोनेशिया के नम जंगलों में सालों तक अध्ययन किया था। वहीं इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी को खनन जैसे उद्योगों के कारण लुप्तप्राय बताया है। इससे पहले “ वैलेस बी” को सिर्फ दो और लोगों ने ही देखा है। इस में एक व्यक्ति हैं ब्रिटिश प्राकृतिकविद अल्फ्रेड रसेल वैलेस, जिसने इंडोनेशिया के ऊष्णकटिबंधीय बेकन द्वीप में इस विशालकाय मक्खी की 1858 में खोज की थी और दूसरा व्यक्ति हैं एक कीट विज्ञानी एडम मेसर, जिसने दुनिया की सबसे बड़ी सुखी “ वैलेस बी” को 1981 में देखा था।

 “ वैलेस बी” का कद और लंबाई

बता दें कि इस दुनिया की सबसे बड़ी मक्खी की मादा प्रजाति की लंबाई 38 मिमी (1.5 इंच) तक हो सकती है। “ वैलेस बी” का पंख 63.5 मिमी (2.5 इंच) होता है, लेकिन नर सिर्फ 23 मिमी (0.9 इंच) ही लंबे होते हैं। “ वैलेस बी” के बारे में ऐसा माना जाता है कि यह सबसे बड़ी जीवित मधुमक्खी प्रजाति है, और वर्णित दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खी प्रजाति बनी हुई है। इसका आकार एक बड़े इंसान के अंगूठे जितना बड़ा और लंबा होता है।

 

 

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने