दुनिया में सबसे सुंदर जगह कौन सी है

 

दुनिया में सबसे सुंदर जगह कौन सी है

कई बार आपके दिमाग में यह सवाल होता होगा कि दुनिया में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत और सुंदर जगह कौन सी है। तो आपकी समस्या के समाधान के लिए आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे दुनिया में सबसे सुंदर जगह के बारे में। दरअसल दोस्तों दुनिया में कुल 5 जगह ऐसी है जो सबसे सुंदर है। इतना ही नहीं यहां पर जाने के बाद इन जगहों की खूबसूरती भी आप का मन मोह लेगी।

दुनिया में सबसे सुंदर जगह कौन सी है

हमारे आसपास कई सारे ऐसे लोग होते हैं जिन्हें घूमना फिरना बहुत ही पसंद होता है। कुछ लोग तो घूमने फिरने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ देते हैं या अपना घर भी भेज देते हैं। लोग उन्हें पागल कहते हैं। अगर आप भी अलग-अलग जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो हम आपको बता दें कि दुनिया में सबसे सुंदर बहुत सारी जगह मौजूद है। कई सारी ऐसी जगह है जहां पर आप घूम कर कुदरत के अनमोल नजारे देख सकते हैं। दुनिया की कई खूबसूरत जगह ऐसी है जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है। और यही सबसे बड़ी वजह है कि लोग लाखों रुपए खर्च करके इन जगहों को देखने और यहां समय बिताने के लिए आते हैं। विदेश ही नहीं हमारे देश भारत में भी ऐसी कई सारी खूबसूरत जगह मौजूद हैं, जहां पर आप अपनी फैमिली के टाइम साथ बिता सकते हैं। हमारा सुझाव तो यही है कि जब भी आपको अपने जीवन में समय मिले तो जिंदगी में एक बार इन जगहों को जरूर देखना चाहिए क्योंकि यहां की हरियाली और खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। तो चलिए जानते हैं दुनिया की सबसे सुंदर जगह के बारे में,

टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल


टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल

हमारे देश का केरल राज्य अपनी खूबसूरती के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फेमस है ।और यहां का मुन्नार हिल तो केरल की खूबसूरती में चार चांद ही लगा देता है। यहां मुन्नार का टी गार्डन सबसे अधिक फेमस और सैलानियों की पहली पसंद है। यह समुद्र तट से करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस गार्डन की चारों तरफ बस हमें हरियाली ही हरियाली देखने को मिलती हैं। यकीन मानिए यहां के प्राकृतिक नजारे आप का मन मोह लेंगे।

नियाग्रा फॉल्स, अमेरिका


नियाग्रा फॉल्स, अमेरिका

इस वाटरफॉल की खूबसूरती ऐसी है कि देखकर ही हम कुछ मिनट के लिए तो हैरान ही रह जाते हैं। करीब 1 67 फीट की ऊंचाई से बनने वाले इस वाटरफॉल में ऐसा जादू है कि जिस से नजरें हटाने को दिल नहीं करता है। यह वॉटरफॉल की एक बात है कि सर्दियों में यह जम जाता है जो इसकी खूबसूरती में और भी इजाफा कर देता है। नियाग्रा फॉल्स की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल यहां हजारों सैलानी यहां आते हैं।

नॉर्दन लाइट्स, आइसलैंड


नॉर्दन लाइट्स, आइसलैंड

नॉर्दन लाइट्स आइसलैंड अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर के घूमने वालों की पहली पसंद है। इस आइसलैंड के रंगीन पर्वत और खूबसूरत नदियां लोगों को अपना दीवाना बना देती है। लेकिन यहां की सबसे खास बात है नॉर्दन लाइट्स। इसकी खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद करने के लिए हर रोज दुनिया भर से फोटोग्राफर्स का यहां पर मेला लगता है।

बागान के मंदिर, म्यांमार


बागान के मंदिर, म्यांमार

म्यांमार का ऐतिहासिक और प्राचीन शहर बागान भी दुनिया के प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यहां बहुत सारे ऐतिहासिक मंदिर भी है। इनकी खूबसूरती देखने के लिए लोग दुनिया भर से हर साल यहां पर आते रहते हैं। इन मंदिरों के बारे में कहा जाता है कि इन प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों का निर्माण सन 1105 में हुआ था। बौद्ध लोगों के लिए यह मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण जगहों में से एक हैं। अगर आपको इतिहास में इंटरेस्ट है तो आपको अपने जीवन में एक बार इस जगह को जरूर ही एक्सप्लोर करना चाहिए।



बोरा बोरा आइलैंड

बोरा बोरा आइलैंड पॉलिनेशिया में बहुत ही खूबसूरत आइलैंड है। बोरा बोरा आइलैंड लैगून और बैरियर रीफ से घिरा हुआ है। यह आईलैंड एक ऐसी जगह है जिसे दुनिया भर की सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। इस आईलैंड पर एक्वा लैगून, व्हाइट बीच और लग्जरी होटल की खूबसूरती देखकर ही हम उसके दीवाने बन जाते हैं। बोरा बोरा आईलैंड पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में सैलानी घूमने और छुट्टियां मनाने के लिए आते रहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने