हरियाणा का सबसे अमीर आदमी कौन है अमीर व्यक्ति

 

हरियाणा का सबसे अमीर आदमी कौन है

 

हरियाणा हमारे देश का उत्तर भारतीय राज्य है जो कुश्ती, कबड्डी, क्रिकेट और अन्य खेलों के लिए प्रसिद्ध है। हरियाणा से कई ऐसी प्रसिद्ध हस्तियां बाहर आई है जिनके कारण देश को आज बड़ा ही नहीं आज है। हरियाणा में बिजनेसमैन, खिलाड़ी, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, कवि जैसे व्यक्तियों ने जन्म लेकर देश का नाम रोशन किया है।

सख्त परिश्रम और जीवन की विभिन्न समस्याओं का सामना करके इन लोगों ने यह मकाम पाया है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम बात करते हैं हरियाणा का सबसे अमीर आदमी कौन है इस बारे में,

हरियाणा का सबसे अमीर व्यक्ति

 

हरियाणा का सबसे अमीर व्यक्ति

ओम प्रकाश जिंदल

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है ओम प्रकाश जिंदल का। इस दिग्गज हस्ती को ओपी जिंदल के नाम से भी जाना जाता है। 7 अगस्त 1930 को हरियाणा राज्य के हिसार में जन्मे ओपी जिंदल देश के सबसे बड़े व्यवसायी और एक सफल राजनेता थे। ओपी जिंदल ने जिंदल स्टील एंड पावर की स्थापना की थी। 2004 नवंबर में जिंदल स्टील एंड पावर को भारतीय इस्पात उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए  “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” भी दिया गया था। ओम प्रकाश जिंदल हरियाणा के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में सबसे पहले नंबर पर है, जिसकी अनुमानित कुल संपत्ति 4.0 मिलियन अमरीकी डालर है। ओमप्रकाश जिंदल की 31 मार्च 2005 को हैलीकाप्टर क्रैश में निधन हो गया था।

 

बाबा रामदेव

बाबा रामदेव सिर्फ हरियाणा ही नहीं किंतु हमारे देश की एक जानी-मानी हंसती है बाबा रामदेव आयुर्वेद, योग राजनीति, कृषि और व्यवसाय के लिए जाने जाते हैं।

 

बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सह-संस्थापक और अध्यक्ष हैं। 25 दिसंबर 1965 को महेंद्रगढ़, हरियाणा में जन्मे बाबा रामदेव ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से आत्म-अनुशासन और ध्यान सीखा था। साल 1995 में बाबा रामदेव ने दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की स्थापना की थी। शायद आपको मालूम नहीं होगा लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि बाबा रामदेव का असली नाम रामकृष्ण यादव  (जन्म नाम) है। अपनी कड़ी मेहनत और बाजार की रणनीतियों को सफलतापूर्वक हल करते हुए वह एक सफल बिजनेस टाइकून बन गए। बाबा रामदेव की अनुमानित कुल संपत्ति 220 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। बाबा रामदेव हमारे देश की ऐसी हस्ती हैं जिनके योग शिविरों में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। बाबा रामदेव ने बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां जैसे अमिताभ बच्चन और शिल्पा शेट्टी आदि को भी योग सिखाया है।

सज्जन जिंदल

सज्जन जिंदल हमारे देश के लोकप्रिय उद्यमी और JSW ग्रुप इंडिया की सबसे बड़ी निर्माण कंपनी के संस्थापक हैं। सज्जन जिंदल का जन्म 5 दिसंबर 1959 को हिसार, हरियाणा में हुआ था। एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष सज्जन जिंदल JSW समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। सज्जन जिंदल की कुल संपत्ति 5.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर हैं। उन्हें खेलों को बढ़ावा देना भी पसंद है और यही वजह है कि वे हरियाणा स्टीलर्स प्रो कबड्डी लीग टीम के मालिक भी थे।

सुभाष चंद्रा

सुभाष चंद्रा का जन्म 30 नवंबर 1950 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। सुभाष चंद्रा एस्सेल समूह के अध्यक्ष  चंद्रा भारत के सबसे बड़े टीवी चैनल नेटवर्क ज़ी मीडिया के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। फोर्ब्स के अनुसार 4.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर (30 जुलाई 2018 तक) की कुल संपत्ति के साथ सुभाष चंद्रा हरियाणा और मुंबई के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं।

समीर गहलोत

समीर गहलोत की गिनती भारत के सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित अरबपति में होती हैं, उन्होंने  सिर्फ 34 साल की उम्र में यह सफलता हासिल की है। ​​हरियाणा के रोहतक शहर में 3 मार्च 1974 को जन्में समीर गहलोत इंडियाबुल्स ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक हैं।  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक करने वाले समीर गहलोत 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ हरियाणा के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में आते हैं।

सतीश कौशिक

सतीश कौशिक फिल्म इंडस्ट्री और हमारे देश का काफी फेमस चेहरा है सतीश कौशिक फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल निर्माता निर्देशक और एक अभिनेता भी है सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 धनौंदा गांव, महेंद्रगढ़, हरियाणा में हुआ था।

सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत मासूम फिल्म में शेखर कपूर के सहायक निर्देशक के रूप में की थी। इसके अलावा सतीश कौशिक को राम लखन और साजन चले ससुराल फिल्मों के लिए दो बार सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है। सतीश कौशिक की अनुमानित कुल संपत्ति $8,505,620 डॉलर है।

 

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत को कौन नहीं जानता, बॉलीवुड इंडस्ट्री का यह एक जाना माना चेहरा है। 24 अक्टूबर 1976 को हरियाणा के हिसार जिले में जन्मी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और बलबूते पर इंडस्ट्री में आज खास मुकाम हासिल कर लिया है। मल्लिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म “जीना सिर्फ मेरे लिए” से की और 2004 में उन्होंने अपनी बोल्ड भूमिका के साथ फिल्म मर्डर साइन की। मल्लिका हिंदी, अंग्रेजी और चीनी फिल्मों में काम करती हैं। हरियाणा की मल्लिका शेरावत को भारतीय फिल्म उद्योग में सेक्स सिंबल मिला हुआ हैं। मल्लिका को सुरूर फिल्म में काफी सफलता मिली थी। मर्डर फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मल्लिका शेरावत को जी सिने अवार्ड से नवाजा गया था। मल्लिका शेरावत की कुल संपत्ति 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

रणदीप हुड्डा

बॉलीवुड के कलाकार रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उन्होंने मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया से मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातक की पढ़ाई  की थी। फिल्मों से पहले उन्होंने टैक्सी ड्राइवर, वेटर और कार वॉशर के रूप में काम किया था। रणदीप हुड्डा ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में  फिल्म मानसून वेडिंग से की थी, उस बाद उन्होंने साहेब, बीवी और गैंगस्टर, मर्डर, मर्डर 2, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, जन्नत 2, किक, जिस्म-2, लाल रंग आदि कई फिल्में साइन कीं। रणदीप हुड्डा की कुल संपत्ति 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

राजकुमार राव

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव, हरियाणा में हुआ था। राजकुमार राव राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर पुरस्कार और एशिया प्रशांत स्क्रीन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं। फिल्म “लव सेक्स और धोखा” से अपने करियर की शुरुआत की थी । राजकुमार की कुछ बेहतरीन फिल्में काई पो चे (2013) और जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म शाहिद (2013) हैं। राजकुमार की कुल संपत्ति 6 ​​मिलियन अमेरिकी डॉलर है।

 

 

 

यशपाल शर्मा

बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा का जन्म 1 जनवरी 1965 को हिसार, हरियाणा में हुआ था। फिल्म”हजारों ख्वाहिशें ऐसी” भारतीय फिल्म में सुधीर मिश्रा की भूमिका निभाकर हिट हुए यशपाल शर्मा ने हिट फिल्में लगान (2001), अब तक छप्पन (2004), गंगाजल (2003), सिंह इज किंग, राउडी राठौर आदि में भूमिका निभाई हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली से स्नातक करने वाले यशपाल शर्मा ने कुल संपत्ति 131.5 है। मिलियन अमेरिकी डॉलर।

 

 


दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने