पक्षी कितने प्रकार के होते हैं

 

पक्षी कितने प्रकार के होते हैं

हम अपने आसपास विविध प्रकार के पशु और पक्षियों को देखते हैं। पशु और पक्षी में भी कई बार हम आसपास छोटे छोटे जीव जंतु और कीड़े मकोड़ों को भी देते रहते हैं। इन्हें देखकर सोचकर हमारे मन में ख्याल आता है कि दुनिया में आखिर यह पशु पक्षी और छोटे-छोटे कीड़े मकोड़े कितने प्रकार के होंगे। तो दोस्तों इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पक्षी कितने प्रकार के होते हैं।

पक्षी कितने प्रकार के होते हैं


 दोस्तों,अलग-अलग प्रजाति की पक्षियों (Birds Population) की गणना कर उनकी आबादी का सही अंदाजा लगाया जाता है। दुनिया में पक्षियों की एक ऐसी प्रजाति है, जिनकी आबादी सबसे अधिक है। लेकिन यह चिड़िया बहुत ही मुश्किल से देखने मिलती है। इस पक्षी को लेकर कई तरह की रिसर्च भी हो चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं उसके बारे में,

 पक्षी कितने प्रकार के होते हैं

दुनिया में कुल मिलाकर 50 बिलियन यानी 5000 करोड़ पक्षी रहते हैं। हालांकि इन सभी पक्षियों में 4 पक्षियों की प्रजातियां ऐसी हैं जो पूरे आबादी में सबसे अधिक है। तो चलिए आपको हम बताते हैं कि पक्षी कितने प्रकार के होते हैं और किन पक्षियों की तादाद सबसे ज्यादा है

 दोस्तों इन पक्षियों में सबसे पहले नंबर पर है गौरैया उसके बाद है यूरोपियन स्टारलिंग्स (European Starlings),  रिंग-बिल्ड गुल्स (Ring-Billed Gulls) और सबसे आखिर में है ब्रह्न स्वैलोस (Barn Swallows)।‌इन चारों प्रजातियों की आबादी 1000 करोड़ से भी अधिक है।

विलुप्त होने की कगार पर हैं पक्षीयों की कुछ प्रजाति

इन सभी पक्षियों में कुछ पक्षियों की प्रजातियां ऐसी भी है जो विलुप्त होने की यानी कि दुनिया से विनाश होने की कगार पर खड़ी हुई है। पक्षीयों की 1180 ऐसी प्रजातियां हैं जिनमें से हर एक में करीब 5000 पक्षी ही अब इस दुनिया में धरती पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स के पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो कोरी कैलेगन (Corey Callaghan)  ने भी पक्षियों की आबादी की गणना की थी। कोरी ने बताया कि की प्रकृति हमेशा दुर्लभ प्रजातियों से ज्यादा प्यार करती है। इसके लिए उनके संरक्षण की व्यवस्था भी खुद ही करती है।

24 साल पहले इतनी थी पक्षीयों की आबादी

 

कोरी (Corey Callaghan) और उनके साथियों द्वारा की गई रिसर्च में यह पता चला कि धरती पर हर इंसान के ऊपर छह पक्षी होते हैं। इससे पहले दुनिया में पक्षियों की प्रजातिवार आबादी की गणना 24 सालों पहले हुई थी।. उस समय बताया गया था कि इनकी आबादी 20 से 40 हजार करोड़ के बीच है। तब ये आंकड़े बहुत ही ज्यादा थे, जबकि वर्तमान समय की गणना में काफी कम पक्षी गिने गए हैं।

दुनिया में हैं 9700 प्रजातियों के पक्षी

शोधकर्ता कोरी और उनकी टीम ने सिटिजल साइंस डेटा से पक्षियों के आंकड़े निकाले थे। ये सभी आंकड़े ऑनलाइन डेटाबेस ईबर्ड (Online Database ebird) पर भी मौजूद हैं।‌ इसके आधार पर ही उन्होंने एक मॉडल तैयार किया था। उस बाद उसी पर विश्लेषण करके विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की संख्या (Birds Population) बारे में जानकारी हासिल की गई। शोधकर्ता कोरी और उनकी टीम मेंबर्स ने करीब 724 प्रकार के पक्षियों की जातियों का अलग-अलग अध्ययन किया था। इस अध्ययन के बाद ही यह मालूम हुआ कि दुनिया में 9700 प्रजाति के 5000 करोड़ पक्षी मौजूद हैं।

पक्षियों के प्रकार

इंग्लैंड की रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ बर्ड्स (Royal Society For The Protection Of Birds, England) के रिचर्ड ग्रेगरी के अनुसार बिल्ड क्यूलिया (Red Billed Quelea) को दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला पक्षी माना गया है। वहीं कोरी और उनके टीम के रिसर्च में इसकी आबादी सिर्फ 9.50 करोड़ ही बताई गई है।

पक्षियों को बचा सकते हैं इंसान

अध्ययनकर्ता कोरी कैलेगन (Corey Callaghan) ने कहा कि इंसान चाहे तो पक्षियों की आबादी (Birds Population) को बचा सकता है। इसके लिए उसे कुछ और रिसर्च करने की जरूरत है और इसके साथ ही उसे नए संरक्षण वाले कदम भी उठाने होंगे। सबसे पहले तो इंसानों को जंगल काटना बिल्कुल ही बंद कर देना चाहिएं। इसके अलावा अन्य ऐसी जगह भी बनाई जाएं जहां पक्षी आराम से अपना जीवन बिता सकें। वे भी हमारी तरह ही इसी धरती पर रहते हैं इसलिए उन्हें मारने या उनका घर उजाड़ने का अधिकार इंसानों को नहीं है.

 

 

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने