आखिर हमें क्यों आते हैं सपने और क्या इशारा देते हैं सपने

आखिर हमें क्यों आते हैं सपने और क्या इशारा देते हैं सपने

 


अवचेतन अवस्था में हमें जो भी सपने नजर आते हैं उनका हमारे वर्तमान और भविष्य से सीधा संबंध होता है। धर्म शास्त्रों से लेकर धर्मगुरु और तक बात का सबूत दे चुके हैं। वैसे तो अब तक इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि हमें आखिर सपने क्यों आते हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने इस पर रिसर्च करके बताया है कि विशेष कारण की वजह से ही हमें सपने आते हैं। और सपनों का सभी का अलग मतलब होता है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर क्यों हमें सपने आते हैं और हमें आने वाले सपने क्या इशारा देते हैं,

आखिर क्यों आते हैं यह सपने (kyon aate Hain Sapne)

वैज्ञानिकों द्वारा की गई एक रिसर्च के मुताबिक जब हम गहरी नींद में सोते हैं तो हमारे मस्तिष्क के कुछ न्यूरॉन धीरे-धीरे प्राकृतिक विद्युत द्वारा चार्ज होते हैं। यह कोशिकाएं ही चार्ज होकर अपनी पड़ोसी कोशिकाओं को प्रोत्साहित करती है और हमें सपने दिखाई देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम ज्यादा क्रिएटिव होते हैं इसलिए भी हमें ज्यादा सपने आते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ सपनों का कोई भी मतलब नहीं होता है लेकिन अधिकतर सपने हमारे वास्तविक जीवन से जुड़े हुए होते हैं या फिर हमारे भविष्य का इशारा देते हैं।‌ सपने हम तभी देखते हैं जब हम किसी कारणवश वास्तविक जीवन में किसी गतिविधि से जुड़े हुए होते हैं।

क्या होता है इन सपनों का मतलब

 

फल वाले वृक्ष या फल खाते हुए देखना (Sapne Mein fal wala vruksh ya khud Ko fal khate hue dekhna)

सपने में फल वाला पेड़ या खुद को फल खाते हुए देखना आपके परिवार की खुशहाली का संकेत देता है। यह सपना इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके अलावा सपने में छोटे बच्चे को खेलते हुए देखने से भी जल्द संतान प्राप्ति का योग बनेगा।

 सपने में किसी व्यक्ति को मृत देखना(Sapne Mein mrut vyakti ko dekhna)

सपने में किसी मृत व्यक्ति को देखना शुभता का संकेत देता है। सपने में किसी मृत व्यक्ति को देखना इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपकी कोई बहुत बड़ी परेशानी दुर होने वाली है। जब भी आप किसी अपने की मृत्यु का सपना देखते हैं यह सपना इस बात का इशारा है कि अब आप जीवन में सफलता मिलना निश्चित है।

सांप के काटने का सपना(Sapne Mein saamp kaatna)

जब भी आपको ही ऐसा सपना देखते हैं कि जिसमें आप को सांप काट रहा है या फिर सांप आपके सामने फन फैलाए बैठा है तो यह सपना एक शुभ सपना साबित हो सकता है। इसलिए आप ऐसा सपना देखे तो यह सपना इस बात का इशारा है कि जल्द ही आप के मान सम्मान में बढ़ोतरी होने वाली है। साथ ही अगर आप कोई ऐसा सपना देखते हैं तो यह सपना धन लाभ का संकेत देता है ।

प्रकृति और पहाड़ों को देखना(Sapne Mein prakriti aur pahad dekhna)

सपने में प्रकृति के दर्शन होना यह भी बहुत शुभ संकेत देता है। यह सपना इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपके जीवन में खुशियां आएंगी और आपका घर सुख समृद्धि से भरने वाला है ।

 

अपने आपको खुश होकर नाचते हुए देखना(Sapne Mein khud Ko Khush hokar naachte hue dekhna)

यदि आप ऐसा सपना देखते हैं जिसमें आप बहुत ही खुश हैं और नाच रही है तो यह सपना इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपकी शादी होने वाली है। इसके अलावा अगर आप सपने में हल्दी का सेवन कर रही है तो यह भी इस बात का इशारा है कि जल्द ही आपकी शादी होने की संभावनाएं हैं। वहीं अगर आप पहले से शादीशुदा है और ऐसा सपना देखती है तो इस बात का निशान है कि यह आपके दांपत्य जीवन की खुशहाली का संकेत है।

सपने में उल्लू दिखना(Sapne Mein ullu dekhna)

सपने में उल्लू दिखना बड़ा अशुभ संकेत है। जब भी आप ऐसा सपना देखते हैं तो चौकन्ना रहे क्योंकि इससे धन हानि के अलावा अन्यअशुभ घटना होने की आशंका रहती है। इसके अगर अलावा सपने में धनराशि देखने का मतलब यह होता है कि आप खुद ही अपने धन की फिजूलखर्ची करने वाली हैं।

(डिस्क्लेमर: सभी सपनों का अलग लोगों के लिए अलगअलग मतलब होता है और बहुत बार हमें ऐसे भी सपने आते हैं, जब हम खुद उन चीजों को अपने आस-पास महसूस करते हैं। कई बार सपने भविष्य की घटनाओं पर आधारित होते हैं। हमने विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी लिखकर आप तक पहुंचाई है। इसकी सत्यता की जिम्मेदारी हम नहीं लेते हैं। )

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने