सपने में देवी देवताओं को देखना (Sapne Mein Devi Devtaon ko dekhna)

 सपने में गणपति को देखना

नींद में आनेवाले सपने हमारे अवचेतन से आने वाले संकेत भी होते हैं। यह हमारे भविष्य में होने वाली गतिविधियों को दर्शाते हैं। अक्सर हम सपने में देवी देवताओं को भी देखते हैं। तो चलिए अब हम जानते हैं कि सपने में गणपति को देखने का क्या मतलब होता है। क्या ये आपके आने वाले जिवन की किसी बात का संकेत देता है। तो चलिए जानते हैं,

सपने में देवी देवताओं को देखना (Sapne Mein Devi Devtaon ko dekhna)

सपने में गणपति को देखना

सपने में देवी देवताओं का दिखना बहुत ही शुभ होता है और ये धर्म के प्रति हमारी भावनाओं को दर्शाता है। सपन में साक्षात गणपति के दर्शन होने से कई संभावनाएं बनती है। ये इस बात का संकेत होता है कि आपका भविष्य बहुत ही उज्जवल है।

सपने में गणपति की ये मुद्राएं देती हैं शुभ संकेत (Sapne Mein Ganpati Dekhna)

अगर आप सपने में गणपति प्रसन्न मुद्रा में दिखते हैं तो यह आपकी समस्या को समाधान है। यह सपना इस बात का इशारा है कि लम्बे समय से जीवन में आ रही समस्याओं का अंत अब निकट ही है। यह सपना इशारा देता है कि अब जल्द ही आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।

अगर सपने में आपको गणपति आशीर्वाद देते हुए यानी वर मुद्रा में नजर आए तो समझ लीजिए कि आपको आपके कार्यों में आने वाली बाधाओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

 सपने में मंदिर या पंडाल में विराजमान गणपति की प्रतिमा नजर आने का मतलब है कि आप अपनी सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभा पाएंगे। यह सपना इस बात का इशारा है कि अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी।

सपने में गणेश जी को वाहन मूषक पर बैठा हुए देखने का यह मतलब होता हैं कि तो आपके जीवन में कोई नया मोड़ आने वाला है। जल्द ही आपकी ज़िन्दगी बदलने वाली है, या आपको ऐसा कोई सहयोगी मिलेगा जो आपकी व्यापारिक या पारिवारिक जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करेगा। साथ ही आपके टैलेंट के मुताबिक आपकी तरक्की में भी आपका सहयोग करेगा।

सपने में गणपति की ये मुद्राएं देती हैं अशुभ संकेत

अगर आप सपने में गणेशजी की मूरत खंडित अवस्था में नजर आती है देखते हैं और विशेषतः अगर उनकी सूंड खंडित है तो यह सपना अशुभ संकेत देता है।

सपने में गणपति को तांडव करते हुए देखना भी अशुभ संकेत देता है। जब भी आप गणपति को इन रूपों को देखें तो गणेश जी का संकट नाशक स्तोत्र का जाप नियमित रूप से शुरू कर देना चाहिए। इससे आपको अपने अटके हुए कार्य भी निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे और शुभ कार्यों का आरम्भ भी होने लगेगा। नियमित रूप से मंत्रों का जाप करने से आपका जीवन भी सुखों से भर जाएगा।

बार-बार स्वप्न में गणपति के आने का कारण  (Sapne Mein baar baar Ganpati Dekhna)

सपने में बार बार गणेश जी को देखना इस बात का संकेत है कि वे आपके ईष्ट देव हैं और आपको नियमित रूप से उनकी अराधना करनी चाहिए।

गणेश जी महाशक्तिशाली बीज मंत्र है “गं” और इसका रोज जाप करने से आपको चमत्कारी परिणाम को जीवन में चरितार्थ करता है। ज्योतिष शास्त्र में भी गणपति को बुध ग्रह का अधिष्ठ देव माना गया है। सबसे जरूरी बात बात दें कि बुध ग्रह तर्कशक्ति का सूचक है और व्यापार में वित्तीय दक्षता भी प्रदान करता है। आपको बता दें कि गणपति जी की नियमित अराधना और “गं” का जाप आपको शुभ परिणाम देता है।

इसके अलावा अगर आप भी गणपति को सपने में किसी ऐसी मुद्रा में देख रहे हैं जो भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं देते तो बिल्कुल ही न घबराएं बल्कि आपको चाहिए कि बाप्पा की नित्य आराधना करते रहें आपको जरूर लाभ मिलेगा।

(डिसक्लेमर- इस आर्टिकल में लिखी में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी हम नहीं ले रहे है। विभिन्न ज्योतिषियों/माध्यमों/धर्मग्रंथों/पंचांग/मान्यताओं/ प्रवचनों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज आपको सूचना पहुंचाना ही है, इसके जातक इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी कदम की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)

 

 

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने