रात में जूठे बर्तन छोड़कर सोने के नुकसान

 रात में जूठे बर्तन छोड़कर सोने के नुकसान

हमारे शास्त्रों में रात को सोने से लेकर सुबह उठने तक की कई सारी बातों को अहमियत दी गई है। आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जिनको रात को सोने से पहले आपको परहेज करना चाहिए।

हमारे शास्त्रों में रात को सोने से लेकर सुबह उठने तक को लेकर हर पहर को लेकर जो नियम बनाए गए हैं उनका पालन करने से हमारे जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इतना ही नहीं हम जो भी पूजा पाठ करते हैं उसमें भी हमें उचित फल प्राप्त होता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रात को सोने से पहले हमें किन कार्यों को करने से परहेज करना बेहद ही जरूरी है।

रात में जूठे बर्तन छोड़कर सोने के नुकसान

रात को झूठे बर्तन छोड़ कर सोना

 हम देखते हैं कि अक्सर महिलाओं को आदत होती है कि वे रात को झूठे बर्तन को ऐसे ही छोड़ कर सो जाती है। याद रहे कि यह आदत बहुत ही बुरी है क्योंकि जूठे बर्तनों को छोड़ कर सो जाने से हमारे घर का वातावरण प्रभावित होता है। मान्यताओं के अनुसार हमारे घरों में रात में नेगेटिव एनर्जी की जगह बन जाती है जो 12:00 बजे से 4:00 बजे तक मौजूद रहती है। इन हालातों में अगर हम हमारे घर में अलक्ष्मी का वास होता है जिसे और दरिद्रता और कंगाली की देवी माना जाता है। अलक्ष्मी जो लक्ष्मी की ही बहन है और यह समुद्र मंथन से निकली थी। अगर हम रात भर जूठे बर्तनों को हमारे घर में रहने देते हैं तो हमारे घर में अलक्ष्मी का वास हो जाता है और हमारे घर में इसके प्रभाव से दरिद्रता आने लगती है।

सोने से पहले कभी नहीं देखे आईना

कहा जाता है कि अगर आप रात को सोने जा रहे हैं तो आईना देखते हैं तो यह बहुत ही गलत है। रात को सोने से पहले कभी भी आईना नहीं देखना चाहिए क्योंकि वास्तु के लिहाज से इसे अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि रात को सोने से पहले आईना देखकर अगर कोई भी सोता है तो उसे डरावने सपने आते हैं। अगर आपके बेडरूम में भी आईना है और वह खुला रहता है तो रात को सोने से पहले उसे पर्दे से जरूर ढंक देना चाहिए। इतना ही नहीं किसी भी सदस्य की परछाई जिस आईने में नजर आती हो उसे भी ढंक देना चाहिए। कहा जाता है कि सुबह सवेरे उठते वक्त ही आईने में अपनी सूरत नहीं देखनी चाहिए क्योंकि सो कर उठने के बाद हमारे चेहरे पर आलस्य होता है और आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी हो सकता है। इसलिए आईने में चेहरा देखने से नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है और हमारा पूरा दिन खराब होने की आवश्यकता रहती है। इतना ही नहीं मान्यता है कि रात को आईना देखकर सोने से चेहरे पर झाइयां भी नजर आने लगती है।

 

सोने से पहले हंसी ठिठोली करना

 

कई लोगों को सोने से पहले हंसी मजाक और हंसी ठिठोली करने की आदत होती है। किंतु याद रहेगी यह आदत कुछ हद तक तो ठीक है लेकिन ठहाके मारकर ज्यादा हसने से आपको नुकसान हो सकता है। मान्यताओं के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति सोने से पहले बहुत ज्यादा हंसता है तो अगले दिन सुबह से लेकर रात तक उसे कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

(Disclaimer: हमने ऊपर बताई गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इसकी सत्यता यहां सच होने की पुष्टि हम नहीं करते हैं। जातक कोई भी फैसला लेने से पहले किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी कदम की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।).
दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने