सपने में नेवला देखना, sapne me nevla dekhane ka arth in hindi

सपने में नेवला देखना, sapne me nevla dekhane ka arth in hindi


 दोस्तो, आज हम बात कारेनेगे की सपने में अगर हमे नेवला दिखे तो इसका क्या मतलब होता है. क्या यह सपना हमारे लिये कोई शुभ संकेत लेकर आया है या फिर इसके कोई बुरे प्रभाव होने वाले है?, तो चलिये हम बताते है आपको की आखिर सपने में नेवला देखने का क्या अर्थ होता है, sapne me nevla dekhane ka arth in hindi

 

अगर सपने में दिखे नेवला तो आपके साथ होने वाला है कुछ ऐसा, जानिए यहां पर!

 

 अगर आपको सपने में नेवला दिखाई दे (sapne me nevla dekhane ka arth in hindi) तो यह आपके लिये एक शुभ संकेत है क्योंकी स्वपन शास्त्र के अनुसार इस सपने को शुभ माना गया है। साथ ही इस सपने को लेकर यह मान्यता भी है कि सपने में नेवले को देखना मतलब आपको गुप्त धन प्राप्त होने वाला  इस लिये ही स्वप्न में नेवला दिखाई दे तो इसे शुभ माना गया है। 

 

अगर स्वप्न शास्त्र के अनुसार गहराई से इस विषय पर विचार किया जाए तो पता चलता है कि नेवले का दिखना शुभ है लेकिन सपने में किस वक्त नेवला देखा गया इसका विचार अवश्य कर लेना चाहिए। क्योंकि पूर्ण फल की जानकारी तभी होगी जब हम पूर्ण विचार करेंगे। तो आइए जाने स्वप्न में नेवला दिखने पर क्या फल होता है।

 

 सपने में नेवला यानी जमीन में छिपा धन मिलना

 

 कहा गया है कि अगर हमे दोपहर के वक्त सोते समय सपने में नेवला दिखे तो इसे अशुभ संकेत मानते हुए बहुत ही बुरा माना गया है। इस सपने के बारे में बताया जाता है कि स्वप्न देखने वाले जातक को आर्थिक हानि तथा कई तरह की परेशानियां होती हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर सुबह-सुबह ही हमे  सपने में नेवला दिखाई दे तो यह गुप्त धन प्राप्त होने के संकेत है। इसके लिए एक तर्क यह भी दिया है कि नेवले का सीधा संबंध जमीन से होता है इसलिए उसे जमीन में छिपा धन प्राप्त होना कहा गया है। 

 

नेवला रात के समय में दिखे तो परेशानियां होती है दूर

 

वैसे भी ऐसा कहा गया है कि सुबह का सपना हमेशा ही सच होता है। हमारे स्वप्न शास्त्र में भी बताया गया है कि सुबह के सपने में अगर नेवला नजर आए तो भविष्य में अवश्य ही धन प्राप्ति की प्रबल संभावना रहती है। साथ ही इस सपने के बारे यह भी कहा जाता है कि अगर नेवला रात के समय में दिखे तो माना जाता है कि आपकी सभी परेशानियां बहुत जल्द ही दूर हो जाएंगी। 



दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने