Vastu Tips For Money plant: अगर आपने इस दिशा में लगाया है मनी प्लांट तो तुरंत ही बदल लें दिशा वरना हो जाएंगे बेहाल

Vastu Tips For Money plant: अगर आपने इस दिशा में लगाया है मनी प्लांट तो तुरंत ही बदल लें दिशा वरना हो जाएंगे बेहाल   

        हम में से अधिकांश लोगों को अपने घरों में मनी प्लांट (Money plant) का पौधा लगाना बडा ही पसंद होता हैं। मनी प्लांट (Money plant) लगाने से घर की खूबसूरती भी पहले से अधिक बढ़ जाती है और घर की हवा भी शुद्ध होती है। इतना ही नहीं मनी प्लांट (Money plant) को हमारे घर पर लगाना बेहद फलदाई और शुभ माना गया है। लेकिन हम में से कई लोगों को मनी प्लांट लगाने का सही तरीका मालूम ही नहीं होता है। मनी प्लांट (Money plant) लगाते समय हमें कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रख कर उसे स्थापित करने की जगह तय करनी चाहिए। हम में से ज्यादातर लोगों को इस बात का कोई भी ज्ञान ही नहीं होता है कि अपने घर में किस तरह का मनी प्लांट का पौधा (Ghar Main Kaisa Money Plant Lagana Chahiye) लगाना चाहिए। इसके अलावा मनी प्लांट (Money plant) को किस दिशा में रखना चाहिए इस बात को अनदेखा करने से भी हमें बडा ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि, आपके घर में स्थापित मनी प्लांट की स्थिति और दिशा का आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत ही प्रभाव पड़ता है। तो चलिए हम इस लेख में आपको बताते हैं कि मनी प्लांट (Money plant Benefits) के हमारे जीवन ने क्या फायदे होते हैं।

अपने घर की इस दिशा में कभी न लगाएं मनी प्लांट-

याद रखें कि अपने घर में मनी प्लांट (Money plant) को हमेशा ही दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट स्थापित करने से घर में धन , संपत्ति और धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है। साथ ही इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में हमेशा सुख शांति का वातावरण बना रहता है।

इन जगह पर मनी प्लांट रखने से बचें,

मनी प्लांट

एक जरूरी बात पर ध्यान दें कि मनी प्लांट (Money plant) के पौधे को कभी भूलकर भी बाहर रखने की गलती न करें। इस बारे में हमारा शास्त्र कहता है कि मनी प्लांट को हमेशा सबसे छिपाकर ही रखना चाहिए ताकि किसी की भी नजर इस पर ना पड़ने पाए क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों की बुरी नजर पड़ने के कारण मनी प्लांट बिल्कुल ही सूख जाता है।

सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक 

   अगर आप अपने घर में मनी प्लांट (Money plant) ) रखते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि उसे सूखने न दें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक है। यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को काफी हद तक प्रभावित कर देता है। इससे बचने के लिए आप मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी देते रहें। अगर इसके बाद भी कोई पत्ते सूखने लगें तो उन्हें काट कर हटा दिजिए।


मनी प्लांट कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में न रखें


अगर आप मनी प्लांट (Money plant) को घर पूर्व-पश्चिम दिशा में रखते हैं तो आपके घर में परेशानी आती है। अगर आप शादीशुदा हैं, तो जरूर ही सुनिश्चित करें कि आप घर म मनी प्लांट इस दिशा में तो नहीं है। याद रखें की अगर आप मनी प्लांट को गलत दिशा में रखते हैं तो इससे आपके घर में झगड़े होते हैं।


दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने