सपने में आत्महत्या करना कैसा होता है। शुभ या अशुभ आइए जानते हैं

 सपने में आत्महत्या करना, Death Dream Meaning In Hindi


 नमस्कार दोस्तों,  आत्महत्या यह शब्द सुनकर की हम घबरा जाते हैं। लेकिन अगर हम सपने में खुद को या किसी दूसरे को आत्महत्या करते हुए देखते हैं तो यकीनन हम डर जाएंगे। हम सोचने लगेंगे की आखिर ऐसे सपने का क्या हो सकता है। तो चलिए आपको बता रहे हैं कि सपने में किसी अन्य को या अपने आप को आत्महत्या करते हुए देखने का क्या संकेत हो सकता है। 

 

सपने में आत्महत्या करते देखना बड़ा ही अशुभ संकेत है।

सपने में आत्महत्या करते देखना बड़ा ही अशुभ संकेत है। इसका मतलब यह होता है कि आप जल्द ही किसी बहुत ही बड़ी परेशानी में पड़ने वाले हैं या फिर आपको कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है।


 प्राचीन काल से ही हम जो भी सपने देखते हैं उन्हें हमारे भविष्य में होने वाली सभी घटनाओं से जोड़कर ही देखा जाता है। इतना ही नहीं रामायण काल में भी भगवान राम ने दशरथ जी की मृत्यु के समय एक अशुभ सपना देखने के बाद यह अनुमान लगाया था क‌ि राज्य में जरूर कुछ बुरा हुआ है। रावण को भी अपने मृत्यु से पहले सपने में ही अशुभ संकेत मिले थे। तो चलिए जानते हैं मृत्यु वो आत्महत्या से संबंधित सपनों के बारे मे,

मृत्यु के शुभ संकेत:


 ये जरूरी नहीं कि मृत्यु का सपना हमेशा बुरा संकेत ही देता है। ये कई बार हमें शुभ संकेत भी देता है। अगर सपने में आप अपनी खुद की मौत देखते हैं तो ये बहुत ही शुभ सपना है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला है। यदि कोई बीमार व्यक्ति सपने में खुद की मौत देखता है तो इसका मतलब उसकी हालत में जल्द ही सुधार होने वाला है। यदि कोई व्यक्ति सपने में अपनी खुद की मौत देखता है तो इसका मतलब यह है कि आपकी सभी चिंताएं जल्द ही दूर होने वाली हैं। यदि आप अपने सपने में अपने किसी प्रियजन की मृत्यु देखते हैं तो इसका यह अर्थ होता है कि उनकी उम्र बहुत ही लंबी होगी। सपने में किसी की अर्थी देखना इस बात का संकेत है कि आपको अचानक ही कहीं से धन लाभ मिलने के योग बनने वाले हैं।


सपने में मृत व्यक्ति नजर आना



यदि आप सपने में किसी मरे हुए इंसान को देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि उनकी कोई इच्छा अधूरी ही रह गयी थी जिसे वो आपके माध्यम से पूरी करवाना चाहते हैं।


सपने में मरे हुए व्यक्ति से बात करना


 सपने में मरे हुए व्यक्ति से बात करने का मतलब होता है कि आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने वाली है या आपको अपने व्यापार में लाभ मिलने वाला है। वहीं मृत परिजन को सपने में जलते हुए देखने का मतलब होता है कि आपकी सारी ही परेशानियां जल्द खत्म होने वाली हैं।



सपने में आत्महत्या करना


सपने में आत्महत्या करते देखना बहुत ही अशुभ संकेत है। इसका मतलब यह है कि आप किसी बहुत बड़ी परेशानी में पड़ने वाले हैं या आपको कोई बीमारी भी हो सकती है।


सपने में भूत दिखाई देना



 सपने में भूत नजर आना

 हमे भविष्य में आने वाली किसी बड़ी परेशानी का संकेत देता है। सपने में किसी अन्य व्यक्ति की हत्या होते हुए देखने का मतलब होता है कि आपको अपने किसी खास व्यक्ति से धोखा मिलने वाला है। सपने में कटा हुआ सिर नजर आना भी अशुभ सपना माना जाता है। ऐसे सपने का अर्थ होता है कि आपके ऊपर कोई जल्द ही कोई बड़ी परेशानी आने वाली है।




ऐसे सपने मृत्यु के संकेत:


 सपने में खुद को मुंडन करवाते हुए देखना भी अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना पर‌िवार में क‌िसी की मृत्यु होने का संकेत माना जाता है। सपने में तेल लगाते हुए देखना और खुद को गधे पर बैठे हुए देखना भविष्य में मृत्यु के समान कष्ट मिलने का संकेत देते है। बार-बार अपनी या किसी अन्य की मौत या श्मशान का सपना आना भी हमें हम पर कोई बड़ा कष्ट आने का संकेत देते है।



दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने