बासी मुंह पानी पीने के फायदे और नुकसान, यदि आप भी हर रोज सुबह बासी मुंह पानी पीते हैं तो जान लीजिए...

 

बासी मुंह पानी पीने के फायदे और नुकसान

 

Health Tips: यदि आप भी हर रोज सुबह बासी मुंह पानी पीते हैं तो जान लीजिए कि आपकी सेहत के लिए कितना ठीक है या नहीं।

 

बासी मुंह पानी पीने के फायदे
Health Tips

drinking water before brushing: कुछ लोगों का यह मानना होता है कि सुबह बासी मुंह पानी पीने से हमारे शरीर को बहुत ही फायदा होता है। लेकिन हकीकत में क्या सुबह बासी मुंह पानी पीना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है या इसके नुकसान भी हैं। तो चलिए आज इस बारे में हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं,

 

कुछ लोगों की यह मान्यता होती है कि सुबह बासी मुंह पानी पीने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है।

 

Drink water before brushing: हमारे घर के बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि सुबह खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर में मौजूद सारे विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं। इसके अलावा हमें हाइड्रेट्स रहने के लिए भी पानी पीते रहना चाहिए। आवश्यक पानी पीने से हमें पेट और स्क्रीन के संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इतना ही नहीं डॉक्टर भी यह सलाह देते हैं कि हमें दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर ही पीना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का यह मानना है कि सुबह बासी मुंह पानी पीने से यह हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। तो क्या सच में बासी मुंह पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी है चलिए जानते हैं,

 

कुछ लोगों का मानना होता है कि सुबह बासी मुंह पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है। इसके अलावा हमारे मुंह में बैक्टीरिया भी जमा नहीं होते हैं। वही सुबह बासी मुंह पानी पीने से हमारी रोगप्रतिकारक क्षमता भी बढ़ती है। जिन लोगों को बार बार सर्दी व जुकाम हो जाता है उन्हें सुबह में बासी मुंह जरूर पानी पीना चाहिए। बासी मुंह पानी पीने से हमारे बाल भी चमकदार होते हैं और त्वचा में भी ग्लो बना रहता है। इसके अलावा सुबह बासी मुंह पानी पीने से मुंह में छाले, कब्ज, खट्टी डकार आदि की समस्या भी नहीं होती है।

 

इसके अलावा यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर और मधुमेह जैसी बीमारियां हैं तो आपको बासी मुंह अवश्य पानी पीना चाहिए। इसके अलावा सुबह सुबह बासी मुंह पानी पीने से मोटापा भी कम हो जाता है

 

यह तो बात हुई बासी मुंह पानी पीने के फायदे की चली अब एक नजर महत्वपूर्ण बातों पर भी करते हैं जिससे कि हमें पता चलता है कि सुबह बासी मुंह पानी पीने से हमें क्या क्या नुकसान हो सकता है।

 

सुबह बासी मुंह पानी पीने के नुकसान

1-यदि हम सुबह सुबह बासी मुंह अधिक मात्रा में पानी पी लेते हैं तो हमें उल्टी होने की समस्या भी हो सकती है।

2-सुबह बासी मुंह अधिक मात्रा में पानी पीने से हमें ओवरहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है जिसके कारण हमें चक्कर आना जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा ओवरहाइड्रेशन की परेशानी के कारण किडनी संबंधित बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए भी यह काफी हानिकारक साबित हो सकता है।

 

3- याद रहे कि सुबह बासी मुंह गर्म पानी का सेवन कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गले से लेकर पेट तक जाने वाली नली में कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। सुबह बासी मुंह अधिक गर्म पानी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गले से लेकर पेट तक जाने वाली नली में कैंसर (Cancer) का खतरा बढ़ता है।

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने