पुदीने के लाजवाब फायदे, Pudina Benefits,Mint Leaves Benefits

 

पुदीने के लाजवाब फायदे, Pudina Benefits,Mint Leaves Benefits

 

 

पुदीना एक ऐसी चीज है जो कई सारी गंभीर बीमारियों को खत्म कर देता है। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं पुदीने के लाजवाब और बेमिसाल फायदे।

 

पुदीने के लाजवाब फायदे,

पुदीने का नित्य सेवन करने से हमें कई सारे स्वास्थ्य संबंधित लाभ होते हैं। इतना ही नहीं पुदीने की पत्तियों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो कई बड़ी बड़ी बीमारियों से हमारा बचाव करती है।

 

गर्मी के मौसम में नींबू की जैसे ही पुदीने का सेवन भी बढ़ जाता है। लोग पुदीने की चटनी और जूस में पुदीने का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, पुदीने की पत्तियों में गर्मियों से राहत दिलाने का भी गुण मौजूद होता है लेकिन आप यह बात नहीं जानते होंगे कि पुदीने का सेवन करने से हमें कई गंभीर बीमारियों से भी राहत मिलती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं पुदीने के सेवन के फायदे के बारे में विस्तार से,

 

 पुदीना का सेवन करने के फायदे

 

पुदीने की पत्तियों का खाने में इस्तेमाल हम सुखाकर नया ताजा दोनों ही तरह से कर सकते हैं। लेकिन याद रहे कि पुदीने का हमें अधिक ज्यादा सेवन भी नहीं करना चाहिए। वरना यह हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसान कारक भी साबित हो सकता है। इसलिए हमें नियंत्रित मात्रा में ही पुदीना खाना चाहिए।

 


 

1.       पुदीने में मौजूद पोषक तत्व

पुदीने में विटामिन ए, विटामिन सी,  और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स मौजूद होता है। इसके अलावा यह मैंगनीज, आयरन, पोटैशियम भी प्रदान करता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक हो सकते हैं।

 

2.       गर्मी से दिलाता है राहत

 

गर्मियों के मौसम में पुदीना खाने का फायदा यह होता है कि यह हमारी पेट की गर्मी को कम कर देता है! इसके अलावा गैस, पेट दर्द, सीने में जलन, एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी हमें राहत मिलती है। साथ ही पुदीने के सेवन से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बहुत ही कम हो जाता है।

 

 

 

3.       अस्थमा में भी लाभदायक

 

 

पुदीने का सेवन करने से हमें सीने में जकड़न अस्थमा जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है। पुदीना में मेथनॉल मौजूद होता है। जो हमारी सांस की नली को साफ करने और बलगम हटाने में भी काफी सहायक होता है। इसके अलावा पुदीने में इंफ्लामेशन को कम करने में भी हमें मदद मिलती है, जिससे हम खुलकर सांस ले सकते हैं।

 

4.       सिरदर्द का अचूक उपाय है पुदीने की पत्तियां

पुदीने की पत्तियों में मेंथॉल मौजूद होता है जो एक प्रकार से पेन किलर का काम करता है। पुदीने की पत्तियों से निकलने वाले तेल को हम सर दर्द के रूप में इस्तेमाल कर सकते है जो कि इंफ्लामेशन को कम कर हमें ताजगी का अहसास देता है।

 

5.       पीरियड्स के दर्द में मिलती है राहत

पुदीने के इस्तेमाल से हमें पीरियड के दर्द में भी राहत मिलती है। दरअसल महिलाओं को पीरियड के दौरान ऐंठन और दर्द की समस्याओं का गंभीर सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुदीने के इस्तेमाल से महिलाओं में यह दर्द कम हो सकता है।

 

6.       स्किन के लिए फायदेमंद

पुदीने में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणधर्म हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभदायक होते हैं। पुदीने की ताजा पत्तियों के इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा चमकदार साफ-सुथरी और हेल्दी हो सकती है। इसके लिए आप पुदीने का फेस पैक बनाकर उसका रेगुलर इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने