मनी प्लांट के वास्तु टिप्स, Vastu Tips of money plant

 

मनी प्लांट के वास्तु टिप्स, Vastu Tips of money plant

 

 

मनी प्लांट संबंधी खास उपाय

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको  मनी प्लांट (Vastu Tips for Money Plant)के कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताएंगे जिनके उपाय से आप कुछ ही दिनों में मालामाल हो जाएंगे।

 

 मनी प्लांट संबंधी खास उपाय

 

अक्सर लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा सजावट के तौर पर लगाते हैं लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट का बड़ा ही महत्व है। साथ ही यह माना जाता है कि घर में मनी प्लांट रखने से मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद भी देती है।

 

 मनी प्लांट के वास्तु टिप्स, Vastu Tips of money plant

 

 वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा रखना बड़ा ही शुभ माना जाता है। साथ ही अगर हमारे घर में मनी प्लांट का   पौधा सही दिशा में रखा जाता है तो हमारे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। इसके अलावा जिस घर में मनी प्लांट का पौधा रहता है वहां रहने वाला हर सदस्य अपने जीवन में सफल होता है। साथ ही उसके नौकरी बिजनेस में भी लाभ मिलने के साथ आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट बुध ग्रह और कुबेर से संबंधित होता है इसी वजह से मनी प्लांट को घर में लगाने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होने के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी रहता है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट से संबंधित कई नियम बताए गए हैं जिसका हमें पालन करना चाहिए। इसके अलावा मनी प्लांट से संबंधित एक और उपाय भी बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से हमारे घर में पैसों की कमी नहीं होती है। तो चलिए आपको बताते हैं मनी प्लांट से संबंधित वास्तु के उपाय की जानकारी,

 

 

मनी प्लांट और दूध का उपाय

 


वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट से दूध डालना बड़ा ही शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मां लक्ष्मी को दूध सबसे अधिक पसंद है। ऐसे में अगर दूध की कुछ बूंदे मनी प्लांट में रोजाना नियमित रूप से डाली जाए तो जैसे जैसे उसकी ग्रोथ होगी वैसे ही उस व्यक्ति की आमदनी भी बढ़ती ही जाएगी। इसके अलावा इस उपाय को करने वाले आदमी की किस्मत भी हमेशा उसका साथ देगी और तकलीफ परेशानियां व बुरे प्रभाव हमेशा उससे दूर रहेंगे।

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में पानी डालते समय भी उस पानी में कुछ बूंदे कच्चे दूध की मिला दे। ऐसे में जब यह दूध मिला हुआ पानी आप मनी प्लांट में डालेंगे तो इससे भी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी।

 

इस दिशा में रखें मनी प्लांट

 

 

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में रखना भी जरूरी है क्योंकि मनी प्लांट को अगर सही दिशा में नहीं रखा जाता तो इसके हमारे जीवन पर भी विपरीत प्रभाव होते हैं। ऐसे में हमें चाहिए कि मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व यानी आग्नेय कोण में रखना ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट को रखने से हमारी आर्थिक स्थिति सही होती है।

 

मनी प्लांट संबंधित खास बात

 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को धन और वृद्धि का सहायक माना जाता है। इसलिए यह ध्यान रखें कभी भी अपने घर के बाहर मनी प्लांट न लगाएं। इसे बुरी नजर लगने के कारण यह जल सकता है यानी सूख सकता है। इसके अलावा मनी प्लांट की शाखाएं भी तेजी से बढ़ती जाती है, इसलिए ध्यान रखें कि मनी प्लांट को जमीन में न फैलने दें बल्कि ऊपर की ओर ही फैला दें। क्योंकि यह माना जाता है कि जमीन में मनी प्लांट की बेल फैलने से उसका हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव होता है।

 

 

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने