मच्छर और मक्खियों को घर से भगाने के आसान नुस्खे

 मच्छर और मक्खियों को घर से भगाने के आसान नुस्खे

 

दोस्तों अगर आप भी मक्खियों और मच्छर से परेशान हैं तो हमने आपके लिए यहां कुछ ऐसे आसान नुस्खे बताए हैं जिनके कारण आपको मच्छर और मक्खियों से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी। दोस्तों अगर आप भी मक्खियों और मच्छर के उपद्रव से बेहद ही परेशान है तो आज ही अपने घर पर लगाए यह पौधे।

 

 

मच्छर और मक्खियों को घर से भगाने के आसान नुस्खे

हम यहां पर आपको कुछ ऐसे बेहतरीन पौधों की जानकारी दे रहे हैं जो आपको मक्खी और मच्छर से हमेशा के लिए राहत दिला सकते हैं।

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और आसपास गंदगी के कारण दिन में मक्खी और रात में मच्छरों का उपद्रव बढ़ जाता है। यह मौसम ही ऐसा होता है की मक्खी और मच्छर दोनों ही परेशान करते हैं। हम कमरे के बाहर या कमरे में बैठ भी नहीं पाते और चैन से सो भी नहीं पाते क्योंकि मच्छर हमें रात भर परेशान करते रहते हैं।

 

मक्खियां हमें परेशान करती है और मच्छरों के काटने से हमें बीमारियां होने का डर लगता है। हम उन्हें भागने के लिए कइ सारे केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं लेकिन यह मच्छर और मक्खियों को दूर तो करते हैं लेकिन साथ ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी नुकसान कारक हो सकते हैं।

 

ऐसे में हमारा सुझाव यह है की आप अपने घरों में कुछ ऐसे फूल और पौधे ला सकते हैं जिनसे आप मच्छर और मक्खियों की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। अब आप कहेंगे की क्या फूल और पौधे से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है? तो हमारा जवाब यकीनन हां है। आप निश्चित रूप से अपने आसपास ऐसे पौधे रखकर इन किटको को अपने से दूर रख सकते हैं।

 

कुछ खास प्रकार के पौधों से आने वाली खुशबू मच्छर और मक्खियों को पसंद नहीं होती है। साथ ही ऐसे पौधे मच्छर या उनके लार्वा के लिए भी नुकसान कारक होते हैं।

 

चलिए अब हम जानते हैं की आखिर वह कौन से पौधे है?

 

बे (Bay)  (तेजपत्ता)

 

 


दोस्तों, बे लीफ एक धीमी गति से बढ़ने वाला श्रब है, जिसे यदि काटा न जाए तो यह मध्यम आकार के पेड़ में विकसित होता है। आप से लीफ का इस्तेमाल अपने रसोई घर में मसालों के तौर पर करते हैं। लेकिन आपको बता दे की इससे मक्खी और मच्छर  को भगाना भी बहुत ही आसान है। इसमें एक तीखी खुशबू वाला तेल शामिल होता है जो हमारे आसपास के किसी भी कीड़े भागने के लिए कम आता है। आप इस पौधे को अपने गार्डन या घर के आसपास लगा सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लांट को आप आसानी से गमलों में भी उगा सकते हैं। अगर आप इसका प्लांट नहीं लगा सकते हैं तो आप कुछ तेज पत्ते लेकर उसे जला ले फिर उसका धुआं अपने कमरे में फैलाया दे। इससे भी मच्छर भाग जाएंगे और कमरे में महक आने से आपका मूड भी फ्रेश रहेगा।

 

 

यूकेलिप्टस प्लांट (नीलगिरी प्लांट)

 


यूकेलिप्टस प्लांट यानी नीलगिरी का पेड़ अपने स्ट्रांग खुशबू और पत्तों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसका तेल और पत्तियां बीमारी में इलाज के लिए भी इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है की यूकेलिप्टस यानी नीलगिरी के पौधे से भी मक्खी और मच्छरों को भगाया जा सकता है ।इसकी काफी तेज महक मक्खी और मच्छरों को भगाने के साथ ही कीटको को भी रोक देती है। हालांकि इसकी पत्तियों से पाया जाने वाला तेल और भी फायदेमंद होता है। इतना ही आप नीलगिरी के पत्तों को हाथों से मसलकर भी इसका तेल हासिल कर सकते हैं। नीलगिरी का तेल साफ सफाई में भी काम आता है और इसके पौधे की अलग-अलग किस्में होती है जिन्हें आप अपने गार्डन में लगा सकते हैं। इतना ही नही नीलगिरी के सूखे पत्तों को जलाने से भी आप मक्खी और मच्छर की परेशानी से राहत पा सकते हैं।

 

 

लेमन ग्रास

 


चाय में लेमनग्रास डालकर पीने के स्वास्थ्य संबंधित फाइल के बारे में आपको जानकारी तो होगी ही लेकिन आपको यह शायद मालूम नहीं होगा की इससे आप मच्छरों को भी भाग सकते हैं लेमन ग्रास एक अद्भुत मॉस्किटो रेपेलेंट है जिसे सिंबोपोगोन साइट्रेटस भी कहा जाता है। इस फूल में सिट्रोनेला नामक इंग्रीडिएंट एक ऐसा प्राकृतिक तेल है जिससे मक्खी मच्छर जैसे अन्य कीड़े भी दूर भागते हैं। लेमन ग्रास का इस्तेमाल दवाएं बनाने में भी किया जाता है। लेमनग्रास की फ्लॉलेस सुगंध होती है और यही वजह है कि इसका इस्तेमाल टॉयलेट्रीज और विभिन्न सेंट्स आदि में भी किया जाता है।

 

 

सिट्रोनेला

 

सिट्रोनेला भी मच्छर भागने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक कुदरती रेपेलेंट है। पैटियो कैंडल्स में भी इसके तेल का इस्तेमाल किया जाता है ताकि जब भी आप कहीं बाहर डिनर करते वक्त इसे जलाते हैं तो मच्छर आपके आसपास नहीं भटकते हैं। साथ ही आपको इस पौधे के बारे में एक और रोचक बात बता दे की इस पौधे का ही दूसरा नाम और ‘ओडोमास’ है। सिट्रोनेला हकीकत में एक घास है जिससे आप अपने गार्डन या घर में लगा सकते हैं। ज्यादातर सिट्रोनेला उत्पाद उसे सुगंधित तेल से ही बनाए जाते हैं जिससे पौधे निकलते हैं। कुछ रिसर्च के अनुसार यह मालूम हुआ है की इसका तेल करीब 2 घंटे में ही वाष्पित हो जाता है। इसलिए इसे प्लांट की तरह ही लगाना सबसे अच्छा और बढ़िया विकल्प है।

 

 

आप भी इन पौधों को अपने गार्डन या अपने आसपास लगाए। अगर पौधों को गमलों में उगाना मुमकिन नहीं है तो इनके तेल और पत्ते आदि का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ पौधे उगते समय यह भी ध्यान रखें की उन्हें अपने बच्चों और अपने पेट्स की पहुंच से दूर रखें। हमें उम्मीद है की आपको हमारा यह आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा। आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

 

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने