सपने में खुद को निर्वस्त्र देखना raat ka sapna

 

सपने में खुद को निर्वस्त्र देखना

 

हम में से हर एक व्यक्ति को रात को नींद में सपने आते ही रहते हैं। नींद में सपने देखना एक प्राकृतिक क्रिया है। मगर स्वप्न शास्त्र इस क्रिया को कुछ अलग तरीके से देखता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार हम रात को सोते हुए बंद आंखों से जो सपने देखते हैं उसका हमारे भविष्य से संबंध होता है। तो चलिए आज के इस लेख में जानते हैं रात के सपने से जुड़ी हुई कुछ रोचक भविष्यवाणी के बारे में,

 


सपने में खुद को निर्वस्त्र देखना

 यह सपना एक बहुत ही अजीब सा सपना माना जाता है। यदि आप सपने में खुद को सबके सामने निर्वस्त्र अवस्था में देखते हैं तो यह सपना एक अशुभ सपना साबित हो सकता है। यह सपना इस बात का इशारा है की आप अपने वास्तविक जीवन में अपनी कोई बात दूसरों से छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। इस सपने का अर्थ यह भी होता है की आपके दिमाग में कोई ऐसी बात चल रही है जो आप किसी को बताने से कहने से डरते हैं या फिर आप बताना ही नहीं चाह रहे हैं।

 

सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना

 

 यदि आप सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं तो इस सपने का अर्थ होता है की आपके वास्तविक जीवन में कोई ऐसी बात है जो सही ढंग से नहीं चल रही है। या फिर आप कोई नई योजना पर काम करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको उसे काम और योजना पर दोबारा से सोचने की आवश्यकता है। इस सपने का अर्थ यह होता है की आप जिस प्रोजेक्ट पर कम कर रहे हैं उसके परिणाम बुरे भी हो सकते हैं।

 

सपने में किसी को पीछा करते हुए देखना

 

यदि आप ऐसा सपना देखते हैं की कोई व्यक्ति सपने में आपका पीछा कर रहा है तो यह सपना आपके लिए एक अशुभ सपना साबित हो सकता है। यह सपना बड़ा भयानक सपना है। सपने में किसी को पीछा करते हुए देखना इस बात का इशारा है की आप ऐसी कोई चीज है जिसका सामना नहीं करना चाहते और उसे चीज से डर कर भाग रहे हैं। इसके अलावा आप सपने में किसी जानवर को अपना पीछा करते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत देता है की आप अपने ही किसी डर से पीछा छुड़ाकर भाग रहे हैं।

 

सपने में खुद को मरा हुआ देखना

यदि आप सपने में खुद को मारा हुआ या किसी और को मरा हुआ देखते हैं तो यह सपना आपके अंदर छुपे हुए डर को जतलाता है। यह सपने का मतलब होता है की आप किसी प्रकार की परेशानी से जूझ रहे हैं। कोई डर है जो आपके मन में बैठा हुआ है। इसके अलावा यह सपना इस बात का इशारा है की आप अपने बच्चों को लेकर भी काफी चिंतित है।

 सपने में खुद को उड़ते हुए देखना

  यदि आप ऐसा सपना देखती हैं की आप आसमान में उड रहे हैं तो ऐसे सपने के दो अर्थ माने जाते हैं। पहला अर्थ यह है की व्यक्ति अपने जीवन में पुरी आजादी के साथ जीना पसंद करता है। वह किसी भी प्रकार के बंधनों में जकडना नहीं चाहता और दूसरा संकेत यह होता है की व्यक्ति अपने जीवन की सच्चाइयों से पीछा छुड़ाकर भगाना चाहता है।

दोस्तों मैं पिछले 4 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूं मुझे पढ़ना और लिखना बहुत पसंद है इसलिए मैं आप तक सही जानकारी देने की कोशिश करता हूं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने